फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape of married woman in allahabad

घर में घुस महिला से गैंगरेप, विरोध पर जलाया घर

Tue, 12 May 2015 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, मेजा (इलाहाबाद) Updated Tue, 12 May 2015 02:18 PM IST
विज्ञापन
gangrape of married woman in allahabad

इलाहाबाद में यमुनापार के मेजा इलाके में एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार भोर में वह अपने बच्चों संग सो रही थी तभी दो लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके मुंह में आरोपियों ने कपड़ा ठूंस दिया था। वे दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए।

विज्ञापन


पति के आने पर उसने पड़ोस के दोनों लोगों की शर्मनाक करतूत बताई। फिर मेजा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।

इस 30 वर्षीय दलित महिला का पति रविवार को कहीं शादी में गया था। वह अपने दो पुत्रों और बेटी के साथ कच्चे घर में सोई थी। महिला का आरोप है कि सोमवार भोर में करीब चार बजे वह सो रही थी तभी दरवाजा खुला पाकर उसके पड़ोस में रहने वाले राजेश और छोटके सोनकर घर में घुस आए। उन दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


मनमानी करने के बाद घर से निकलते वक्त उन दोनों ने धमकी दी कि इस बारे में किसी से जिक्र किया तो पति और बच्चों समेत जान से मार दिया जाएगा। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। दोपहर में महिला ने मेजा थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ मेजा सुरेश सैनी ने बताया कि जांच और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

छेड़खानी के विरोध पर लगा दी आग

gangrape of married woman in allahabad

मऊआइमा के मरखा मऊ गांव में रविवार रात करीब आठ बजे दो लोगों ने पड़ोस की 17 साल की लड़की के साथ घर के पास छेड़खानी और खींचतान की।

उसे घर जाकर बताया तो परिजनों ने आकर विरोध किया। इस पर तैश में आए आरोपियों ने लड़की के कच्चे घर में आग लगा दी। हल्ला मचा तो जुटे ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

फिर पुलिस को खबर दी गई। इस घटना में लड़की के पिता की शिकायत पर इनायत उल्ला, बेलाल अहमद और रज्जब के खिलाफ छे़ड़खानी, आगजनी तथा धमकी देने का मुकदमा लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed