फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape in village of Jhansi.

यूपी: दबंगों ने दलित महिला से किया गैंगरेप

Mon, 23 Mar 2015 11:23 AM IST
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:23 AM IST
विज्ञापन
Gangrape in village of Jhansi.

झांसी के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम कारोठा में एक दलित महिला के घर में घुस कर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों आरोपी युवक दबंग किस्म के हैं और गांव के ही रहने वाले हैं। पीड़िता का पति हत्या के एक मामले में झांसी जेल में निरुद्ध है।

विज्ञापन


घटना शनिवार शाम की है। ग्राम निवासी 27 वर्षीय महिला अपने घर पर के आंगन में थी। उसकी सास जो मानसिक रूप से अस्वस्थ है, दूसरे कमरे में थी।

तभी गांव का ही लाला यादव अपने चचेरे भाई राजेश यादव के साथ घर में घुस गया और महिला को घसीट कर एक कमरे में ले गया। लाला ने महिला को दबोचा और राजेश से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन

जेल में है पीड़िता का पति

Gangrape in village of Jhansi.

महिला की चीख सुनकर गांव निवासी रहीश यादव व अन्य वहां पहुंचे, जिन्हें देख कर आरोपी मौके से भाग निकले। घटना की जानकारी होने पर गांव में चली पंचायत में महिला पर राजीनामा का दबाव बनाया गया, लेकिन वह नहीं मानी और थाना करैरा पहुंच कर मामले की शिकायत की।

थाना प्रभारी कैलाश बाबू आर्य ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वह फरार हो गए हैं।

बताया गया है कि महिला के पति ने किसी विवाद के चलते झांसी जिले के पारीछा में अपने एक रिश्तेदार की हत्या की थी। इसी मामले में थाना बड़ागांव पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed