फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape in up

मेरठ में युवती से गैंगरेप, अश्लील क्लिप बनाई

Sat, 09 Aug 2014 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 09 Aug 2014 11:41 AM IST
विज्ञापन
gangrape in up

मेरठ के खरखौदा में गैंगरेप और धर्मपरिवर्तन का मामला अभी शांत भी हुआ नहीं कि शुक्रवार को परीक्षितगढ़ में एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आ गया। आरोप है कि दूसरे समुदाय के युवकों ने तीन दिन तक बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिप भी बनाई।

विज्ञापन


पुलिस ने युवती को बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया। परीक्षितगढ़ की एक युवती तीन दिन पहले खेत गई थी। आरोप है कि दूसरे समुदाय का एक युवक बहला-फुसाकर उसे बाइक से लोहियानगर ले गया। वहां दो युवकों ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


आरोपियों ने उसकी क्लिप भी बनाई। शुक्रवार को आरोपियों की चंगुल से छूटकर युवती ने परिजनों को फोन किया, तब पुलिस ने उसे मेरठ शहर से बरामद किया। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते पुलिस ने महिला थाने में युवती के 161 के बयान दर्ज कराकर मेडिकल परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी दूसरे समुदाय के, मामला गंभीर

gangrape in up

पुलिस ने बताया कि साजिद समेत दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने साजिद को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

वारदात की जानकारी लगते ही भाजपाइयों ने महिला थाने में हंगामा किया। भाजपा नेताओं का कहना है कि समुदाय विशेष के युवक पीड़िता का धर्म परिवर्तन करा सकते थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगी।

परीक्षितगढ़ पुलिस ने रात में ही लोहियानगर में दबिश देकर दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। पुलिस के मुताबिक, युवती ने बताया कि साजिद की लोहियानगर में रिश्तेदारी है। वहीं उसे तीन दिन बंधक बनाकर रखा गया।
      
आरोपी दूसरे समुदाय के है। इसकी सूचना पर क्षेत्रीय लोगों में खलबली मच गई। ग्राम प्रधान विनय त्यागी, भाजयुमो जिला महामंत्री अमित मोहन गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा योगेश त्यागी, निर्देश त्यागी नितिन त्यागी, शिवनंदन शर्मा और सैकड़ों ग्रामीणों ने परीक्षितगढ़ थाने पहुंचकर इंस्पेक्टर से मामले की जानकारी ली।

मुरादाबाद के एक गांव में दरिंदगी की इंतहा

gangrape in up

मुरादाबाद के कटघर के एक गांव में दबंगों ने पंद्रह साल की किशोरी के साथ दरिंदगी की इंतहा कर दी। किशोरी की मानसिक कमजोरी का फायदा उठाकर पांच युवकों ने कई माह तक रेप किया। बेटी के छह माह की गर्भवती होने पर घरवालों को जानकारी हुई।

इसके बाद खलबली मच गई। परिवार वालों ने थाने पहुंचकर गुहार लगाई, लेकिन पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला बताकर टरका दिया। शुक्रवार को परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे और प्रार्थना पत्र दिया।

गांव के एक मजदूर की पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो चुका है। घर पर 15 और 10 साल की दो बेटियां हैं। बड़ी मानसिक रूप से कमजोर है। पिता के काम पर जाने के बाद किशोरी शाम तक अपनी छोटी बहन के साथ ही घर पर ही रहती है। इसी बात का फायदा उठाकर गांव के एक युवक ने करीब सात माह पूर्व उसके साथ जबरन बलात्कार किया।

किशोरी को डराकर कई माह तक गैंगरेप

gangrape in up

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जानकारी आरोपी के दोस्तों को हुई तो वह भी किशोरी के घर पहुंचे और धमकी देकर उसके साथ गैंगरेप किया। किशोरी ने बताया कि इसके बाद कभी अपने घर बुलाकर तो कभी खेत में ले जाकर उसके साथ रेप किया जाता रहा।

करीब 12 दिन पहले पेट दर्द होने पर पिता को संदेह हुआ। उन्होंने सैफनी रामपुर में रहने वाली अपनी बहन को बुलाया। बुआ, भतीजी को सैफनी ले गईं और चेकअप कराया। तब पता लगा कि किशोरी छह माह की गर्भवती है।

तब से परिवार में हड़कंप मचा है। किशोरी इन दिनों अपनी बुआ के घर पर है। उसके पिता ने बताया कि कटघर थाने में तहरीर देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसएसपी दफ्तर में भी अधीनस्थों ने प्रार्थनापत्र लेकर रख लिया।

पर्ची पर लिखा छेड़छाड़, थाने भेजा प्रार्थनापत्र

gangrape in up

किशोरी की हालत देखकर साफ जाहिर था कि वह गर्भवती है। वह बिना सहारे के चल भी नहीं पा रही थी। छह माह का गर्भ है। लेकिन एसएसपी दफ्तर में बैठे मातहतों को किशोरी की हालत नजर नहीं आई।

प्रार्थनापत्र पर पिता ने बलात्कार की बात लिखी, लेकिन दफ्तर की सिपाही ने पीली पर्ची पर मामला छेड़छाड़ का लिखकर थाने के लिए मार्क कर दिया। एसएसपी से भी नहीं मिलवाया गया। भला इस प्रार्थनापत्र पर क्या सुनवाई होगी? सवाल खड़ा हो गया है।

किशोरी के पिता ने रोते हुए बताया कि गांव में इतनी बदनामी हो रही है कि आत्महत्या करने की सोच रहे हैं। अगर कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आत्महत्या के सिवा कोई रास्ता नहीं बचेगा। उन्होंने बताया कि बेटी का गर्भपात कराने के लिए कई डाक्टरों को दिखाया, लेकिन सभी ने इंकार कर दिया। कहा कि छह माह के बच्चे का गर्भपात नहीं हो सकता। इससे बेटी की जान को खतरा हो सकता है। इसलिए लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed