फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape in up

दलित छात्रा से गैंगरेप, MMS बनाकर ब्लैकमेल

Sun, 03 Aug 2014 01:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Sun, 03 Aug 2014 01:39 PM IST
विज्ञापन
gangrape in up

दलित छात्रा की अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर उसके साथ एक वर्ष में कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने एक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस वीडियो क्लिप और दोनों आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है। पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया गया।

मामला यूपी के जौनपुर का है। यहां जफराबाद थानाक्षेत्र निवासी 17 वर्षीय किशोरी कक्षा 11 की छात्रा है। पिछले साल 12 सितंबर को वह कालेज से घर लौट रही थी।

आरोप है कि रास्ते में गांव के एक युवक ने उसे अपने घर में खींच लिया। यहां उसके दो साथी भी थे। तीनों ने छात्रा के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान वीडियो क्लिप भी बना ली।
विज्ञापन

ब्लैकमेल कर कई बार किया बलात्कार

gangrape in up

इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। युवकों ने धमकी दी थी कि किसी को इसकी जानकारी दी तो वीडियो इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे। भय से किशोरी ने घटना की जानकारी किसी को नहीं दी।

पिछले एक सप्ताह से उसे फिर धमकी मिल रही थी। इस मामले में आरोपियों के साथ कुछ अन्य युवक भी शामिल हो गए। तब किशोरी ने शुक्रवार को आपबीती मां को बताई।

मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंची। यहां आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने गांव के ही तीन आरोपियों रवि, विवेक और दिनेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। दिनेश को गिरफ्तार भी कर लिया। हालांकि पुलिस को वह मोबाइल सेट नहीं मिल सका, जिसमें वीडियो क्लिप है।

खेत में छात्रा से बलात्कार

gangrape in up

वहीं, बुलंदशहर में एक पांचवीं की छात्रा के साथ खेत में बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। गांव का ही युवक चारा कटवाने के बहाने छात्रा को खेत पर ले गया और रेप कर दिया।

छात्रा के पिता का आरोप है कि मामले की शिकायत लेकर जब वह थाने पहुंची तो पुलिस ने आरोपी पक्ष से रुपये ऐंठने का आरोप लगाते हुए थाने से भगा दिया। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है।

छात्रा के पिता ने बताया कि वह दिल्ली में मजदूरी करता है। बच्चे गांव में अपनी मां के साथ रहते हैं। 28 जुलाई की दोपहर पड़ोस का युवक नाबालिग बेटी को खेत में चारा कटवाने के बहाने ले गया। आरोप है कि युवक ने नाबालिग के साथ रेप कर दिया।

विज्ञापन

पीड़िता को पुलिस ने थाने से भगा दिया

gangrape in up

घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती मां को बताई। पत्नी ने फोन पर घटना की सूचना दी। आरोप है कि जब वह पीड़िता के साथ थाने पहुंचे तो पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि तुम रिपोर्ट दर्ज कराकर आरोपी पक्ष से रुपये ऐंठना चाहते हो।

यही नहीं पुलिस ने जबरन एक कागज पर दस्तखत भी करवा लिए। पीड़िता के पिता ने एसएसपी से रिपोर्ट दर्ज कराने और किशोरी का मेडिकल जांच की मांग की है। एसएसपी ने जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

जबकि अगौता थाना क्षेत्र के एक गांव से रुपये लेकर लौट रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइकर्स साथ ले गया और उससे रेप किया। एसपी सिटी के आदेश पर शनिवार की शाम अगौता पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है।

बस के इंतजार में खड़ी थी महिला

gangrape in up

बुलंदशहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला 30 जुलाई शाम को अगौता थाना क्षेत्र के गांव ढकौली निवासी एक युवक से उधारी के पैसे लेने के लिए आई थी। युवक से पैसे लेकर महिला ढकौली गांव के बाहर बुलंदशहर जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ी हुई थी। इस दौरान अगौता की ओर से एक बाइक सवार युवक आया और लिफ्ट देने के बहाने महिला को जंगल में ले गया।

महिला का आरोप है कि यहां युवक ने उससे रेप किया। इसके बाद वह उसे छोड़कर बाइक से चला गया। किसी तरह महिला घर पहुंची और पति को आपबीती सुनाई। पति 31 जुलाई को पत्नी के साथ थाने पर पहुंचा और तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।

शनिवार को पीड़ित महिला परिजनों के साथ एसपी सिटी से मिली। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed