चलते ट्रक में महिला से गैंगरेप, पुलिस उलझी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड निवासी विवाहिता से चलते ट्रक में सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
महिला का दावा है कि उसे शनिवार शाम झारखंड से ही नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा किया गया।
वारदात के बाद रविवार रात मेरठ के बिजली बंबा बाईपास पर फेंक दिया गया।
जैनपुर गांव के ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार को परतापुर पुलिस ने मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया है।
महिला से दुष्कर्म की कोशिश, किशोरी को किया निर्वस्त्र
हालांकि थानाध्यक्ष ने दावा किया है कि अभी तक दुष्कर्म जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और न ही किसी ने ऐसे आरोप लगाए हैं।
करीब 35 वर्षीय यह महिला जैनपुर गांव के ग्रामीणों को रविवार रात 11 बजे के आसपास सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिलना बताया गया।
वहीं, हाथरस में छत पर सो रही एक किशोरी को एक नामजद ने निर्वस्त्र कर दिया तो एक विवाहिता के साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई।
थाना मुरसान क्षेत्र के एक गांव में 14 जून को जब 15 वर्षीय एक किशोरी अपने घर पर रात्रि में सो रही थी तो इस दौरान उसके पड़ोस में रहने वाला एक युवक वहां आ गया।
तीन लोगों ने उसे खेत में पकड़ लिया
आरोप है कि इस युवक ने इस किशोरी के कपड़े उतारकर उसे निर्वस्त्र कर दिया। इस पर जब किशोरी ने शोर मचाया तो उसके अन्य परिजन इस युवक को पकड़ने दौडे़।
परिणामस्वरूप यह युवक वहां से भाग गया। घटना की रिपोर्ट थाना मुरसान में योगेश के खिलाफ दर्ज कराई गई है। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सीर में भी एक महिला के साथ कुछ लोगों ने दुष्कर्म की कोशिश की।
इस गांव की एक महिला आज जब सुबह शौच कर वापस आ रही थी तो इस दौरान आरोप है कि गांव के ही तीन लोगों ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया और खेत की ओर ले जाने लगे। उसने शोर मचाया तो उसके जेठ मुकेश कुमार और जेठानी विमलेश देवी वहां आ गए। इन लोगों ने इन्हें फांवड़े आदि मारकर घायल कर दिया और उसके बाद धमकी देते हुए चले गए।