दिनदहाड़े लड़की का अपहरण, गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छह युवकों द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत महिला थाना को दी तो पुलिस ने मामला दर्ज कर गुरुवार देर शाम तक सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से इन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
मामला दो दिन पुराना है। खास बात यह है कि आरोपियों ने युवती का अपहरण कर इस वारदात को अंजाम दिया था।
नाबालिग लड़की का 6 युवकों ने किया अपहरण
देर शाम किसी तरह से नाबालिग अपने घर पहुंचती है और आपबीती सुनाती है। उसने बताया कि उसके साथ अमन, सोनू निवासी लिवासपुर, सुमित, मोहित निवासी कबीरपुर और इनके दो साथियों ने अपहरण के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस पर परिजन लड़की को लेकर गुरुवार को महिला पुलिस थाना पहुंचे। यहां पर पीड़िता की शिकायत पर चार को नामजद करते हुए उनके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म तथा अपहरण का मामला दर्ज कर लिया गया।
सभी छह आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। गुरुवार देर शाम पुलिस ने सभी छह आरोपियों को बहालगढ़ चौक और कबीरपुर की सीमा से गिरफ्तार कर लिया।
इन सभी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया। जहां से चार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया जबकि दो नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेजा गया है।
पीड़ित का डाक्टरी परीक्षण कराने के साथ-साथ महिला विशेषज्ञ से काउंसलिंग करा मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए गए हैं।
घर में सो रही युवती को अगवा कर किया रेप
वहीं, गोहाना क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार रात घर में सो रही एक युवती का अपहरण का उससे दुष्कर्म किया गया। युवती शुक्रवार सुबह खेतों में मिली।
इसके बाद वारदात की सूचना पुलिस को दी गई और युवती को मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल लाया गया, लेकिन यहां पर डाक्टर न मिलने के कारण युवती मेडिकल परीक्षण के लिए दिनभर परिजनों के साथ भटकती रही।
परिजनों के साथ चार बार वह अस्पताल पहुंची, लेकिन वारदात के कई घंटे बाद भी पीड़िता का मेडिकल नहीं हुआ। जब शुक्रवार शाम व्यवस्थाओं को लेकर परिजनों ने हंगामा किया और अस्पताल में तोड़फोड़ की धमकी दी तब आननफानन में मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया पूरी कराई गई।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल
हालांकि पुलिस ने इससे पहले ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। इधर, आरोपी के परिजनों ने भी दुष्कर्म की पुष्टि किए हुए बिना गिरफ्तारी करने पर पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
युवती को बाद में मेडिकल जांच के लिए गोहाना के सिविल अस्पताल लाया गया। यहां पर कोई डाक्टर नहीं मिलने से लड़की को मेडिकल नहीं हो सका। सुबह से लेकर शाम तक परिजनों ने अस्पताल में चार चक्कर काटे।
शुक्रवार शाम परिजन अस्पताल पहुंचे तो फिर उनको वहां से बिना मेडिकल के ही जाने को बोल दिया गया। इस पर शाम 6 बजे परिजनों का सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया।
धमकी के बाद हुआ लड़की का मेडिकल चेकअप
परिजनों ने धमकी दी कि युवती का अभी मेडिकल नहीं हुआ तो वे अस्पताल में तोड़फोड़ शुरू कर देंगे। इसके बाद महिला चिकित्सक डॉ. छवि राठी अस्पताल पहुंची और लड़की का चेकअप किया।
एक युवती ने शुक्रवार को सिटी थाना गोहाना में शिकायत दी कि वह गुरुवार रात घर में सो रही थी। इस बीच गांव का ही रामफल उसके घर में घुसा और सोते समय उसका मुंह दबाकर उठा ले गया।
परिजनों ने लड़की को चारपाई पर नहीं पाया तो उन्होंने लड़की को रात को ही खोजना शुरू किया। शुक्रवार वह खेतों की ओर से परिजनो को आती दिखी। पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी रामफल के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।