{"_id":"75c3a702ae56bbd6ec4935eba27b9784","slug":"gangrape-in-shopping-mall-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मॉल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर मॉल में गैंगरेप
अमर उजाला/नई दिल्ली
Updated Fri, 15 Nov 2013 02:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर 26 साल की एक युवती से गैंगरेप का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपी सुनील छाबड़ा (40) और सुनील सहगल (42) को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता एक मॉल में काम करती है। आरोपियों ने मॉल के एक कमरे में वारदात को अंजाम दिया। पुलिस की मानें तो दोनों आरोपी युवती के जानकार हैं जो उससे मिलने के बहाने मॉल पहुंचे थे।
पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
पुलिस के मुताबिक युवती मंगोलपुरी के एक मॉल में काम करती है। घटना सोमवार देर शाम की है। मॉल बंद होने के समय युवती वहां मौजूद थी। इस बीच दोनों आरोपी उससे मिलने पहुंचे। दोनों ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दिया।
विज्ञापन
इसके बाद में दोनों उसे मॉल के एक कमरे में ले गए। वारदात के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की।