फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangrape in Shamli.

यूपी: महिला से गैंगरेप, प्रधान पति समेत 5 पर आरोप

Tue, 16 Feb 2016 03:43 PM IST
Updated Tue, 16 Feb 2016 03:43 PM IST
विज्ञापन
Gangrape in Shamli.

शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति तथा प्रधानपति सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया है। महिला के पति को एक दिन पूर्व ही जानलेवा हमले के आरोप में गिरफ्तार किया गया था, जिस कारण पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन


पीड़ित महिला ने एक दिन पूर्व एसपी शामली को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उसके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति, प्रधान के पति के अलावा तीन अन्य लोगों ने 10 फरवरी की रात घर में घुसकर उसके साथ गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी के आदेश पर दर्ज कराई गई रिपोर्ट

Gangrape in Shamli.

एसपी शामली के आदेश पर झिंझाना थाना पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में केस पंजीकृत कर लिया।

इसके साथ ही महिला ने आरोप लगाया कि उक्त आरोपियों ने झिंझाना पुलिस से साठगांठ करके उसके पति को 13 फरवरी में जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार कराकर जेल भिजवा दिया।

थाना प्रभारी आरबी सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। महिला को डाक्टरी परीक्षण के लिये सरकारी अस्पताल भेजा गया है। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed