फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape in shamli

डांस के बहाने गैंगरेप, धर्म परिवर्तन का दबाव

Thu, 21 May 2015 08:04 AM IST
Updated Thu, 21 May 2015 08:04 AM IST
विज्ञापन
gangrape in shamli

शादी में डांस करने के बहाने ले जाकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। युवती को कई स्थानों पर तीन महीने तक बंधक बनाकर उसके साथ पांच आरोपियों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। युवती पर धर्म परिवर्तन कर एक आरोपी से शादी का जबरन दबाव भी डाला गया।

विज्ञापन


रुड़की के एक होटल में ठहरी युवती सोमवार को उनके चंगुल से छूटकर आई। बुधवार को एएसपी से मिलकर उसने आपबीती सुनाई। युवती की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


शामली शहर की एक युवती बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंची। उसने एएसपी वीके मिश्र से मिलकर आपबीती सुनाते हुए बताया कि पिछले साल एक नवंबर को ग्राम गोगवान में एक शादी में डांस करने गई थी, जहां उसी गांव का मिसरान नामक व्यक्ति ने उसके डांस से प्रभावित होकर अपने भाई की शादी में बुलाने को कहा। उसने उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया। आरोप है कि इस साल आठ फरवरी को मिसरान उनके घर आया। उसने परिवार को राजी कर उसे अपने भाई की शादी में डांस करने के बहाने कार से ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बनाई

gangrape in shamli

आरोप है कि युवक ने कार को झिंझाना की ओर मोड़ ली। गाडीवाला चौराहे से अकरम, सरवर, मुर्सलीन तथा दो अज्ञात युवकों को उसने कार में बैठा लिया, जिसका युवती ने विरोध किया। इस पर आरोपियों ने तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए उसे ऊन की ओर एक सुनसान जगह पर ले गए।

वहां उसे बंधक बनाकर आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वह उसे सहारनपुर स्थित एक होटल में ले गए। वहां भी आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुराचार किया। युवती का आरोप था कि दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बनाई गई। आरोपियों ने क्लिपिंग को नेट पर डालने की धमकी देकर पावटी कला निवासी मिसरन उस पर जबरन धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बनाता रहा।

उसके मना करने पर उसे भूखा रखा और मारपीट की। युवती का आरोप है कि 18 मई को रुड़की स्थित कलियर शरीफ के एक होटल में बंधक बनाकर उसे जबरन उसका धर्म परिवर्तन कर निकाह कराने के प्रयास में आरोपी लगे थे। इस बीच मौका पाकर वह उनके चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा मामला बताया। बुधवार को उसने एएसपी को पूरी घटना की जानकारी देते हुए मुकदमा दर्ज करने तहरीर दी।

एएसपी वीके मिश्र ने कोतवाली शामली को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बंधक बनाकर दुष्कर्म करने और मारपीट का केस दर्ज किया है। लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामला झिंझाना क्षेत्र का है। इसे वहीं ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed