यूपी: चलती कार में महिला से गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के कोतवाली मंडी क्षेत्र में दो युवकों ने चलती कार में युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने उसे धोखे से नशीला पदार्थ मिलाकर कोल्ड ड्रिंक पीने को दी थी। उसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और आरोपियों ने उसे कार में डाल दिया।
आरोपियों के चंगुल से छूटकर पीड़िता ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। दोनों आरोपी युवक फरार हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
नगर क्षेत्र की निवासी युवती द्वारा मंगलवार की शाम कोतवाली मंडी में दर्ज कराई गई गैंगरेप की रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिन पहले वह किसी केस के मामले में कचहरी आई थी। वहीं उसकी मुलाकात नुमाइश कैंप निवासी अनिल से हुई।
अनिल ने उसे वाद में मदद करने का भरोसा दिया था। मंगलवार को अमित ने फोन कर उसे केस के बारे में बात करने के लिए मंडी कोतवाली क्षेत्र के एक मदरसे के निकट बुलाया।
दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू
आरोप है कि वहां अनिल का एक साथी और मौजूद था। दोनों ने युवती को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसके बाद उसे बेहोशी छाने लगी। दोनों ने उसे कार में डाल लिया और कार लेकर चलते बने। आरोपियों ने चलती कार में उससे गैंगरेप किया।
बाद में वे उसे एक सुनसान इलाके में ले गए वहां होश आने के बाद वह किसी तरह दोनों के चंगुल से छूटकर भाग निकली और मंडी कोतवाली पहुंची। कोतवाली में उसने पुलिस को गैंगरेप की जानकारी दी।
कोतवाली मंडी प्रभारी बीपी सोलंकी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी अनिल और एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवती का मेडिकल भी कराया जा रहा है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।