फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape in gorakhpur

रेप नहीं कर सके तो लड़की को जलाया

Thu, 10 Apr 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुशीनगर Updated Thu, 10 Apr 2014 11:34 AM IST
विज्ञापन
gangrape in gorakhpur

यूपी के कुशीनगर में दरिंदगी की एक शर्मनाक वारदात सामने आई है। रामकोला में गैंगरेप करने में असफल दो युवकों ने एक किशोरी को जिंदा जला दिया।

विज्ञापन


हैवानियत की शिकार किशोरी ने मृत पूर्व बयान में गांव के प्रधान के पुत्र और एक अन्य युवक को इसके लिए जिम्मेदार बताया है।

मजिस्ट्रेट के सामने दिए बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस घटना से गुस्साए हियुवा के लोग गांव पहुंच गए।
 
पुलिस ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत करा दिया। देर रात किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।

सभी आरोपी हिरासत में

gangrape in gorakhpur

बुधवार की दोपहर आग की लपटों में घिरी एक किशोरी गांव के चौराहे तक आई और गिरकर तड़पने लगी।

हक्के-बक्के रह गए लोगों ने उसे बचाने की कोशिश तो की मगर वह इस कदर झुलस चुकी थी कि लोग उसे पहचान भी नहीं सके।

किसी तरह उसने अपना नाम बताया। इस बीच लोगों ने एंबुलेंस बुला ली और थाने को भी खबर कर दी।

पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल भेज दिया। मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरने से पहले किशोरी ने दिया बयान, केस दर्ज

gangrape in gorakhpur

घटना के बारे में किशोरी का कलमबंद बयान भी दर्ज किया। इस बीच किशोरी की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

गोरखपुर लाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

सूत्रों के मुताबिक किशोरी ने अपने बयान में कहा है कि बुधवार को वह अपने घर में अकेली थी, तभी गांव के प्रधान का पुत्र और एक पंचायत मित्र का भाई उसके घर में घुस आए।

दोनों ने उससे दुराचार की कोशिश की। विरोध करने पर कपड़े फाड़ दिए। फिर वह चिल्लाने लगी तो उसके ऊपर मिट्टी का तेल छिड़कर आग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed