{"_id":"0c3d2869badd51b0f0fe3af50006f519","slug":"gangrape-in-baghpat","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण, गैंगरेप ","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
कोचिंग जा रही छात्रा का अपहरण, गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 13 May 2014 12:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत के बड़े बाजार के गेट से 14 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वह कोचिंग सेंटर पर कंप्यूटर सीखने जा रही थी।
विज्ञापन
पड़ोसी युवकों ने की किशोरी से गैंगरेप
वहीं से उसे बहला फुसलाकर दो युवक नोरोजपुर रोड पर ट्यूबवेल पर ले गए। आरोप है कि वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। छात्रा की मां की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में एक युवक नामजद और दूसरा अज्ञात है।
विज्ञापन
प्रेमिका के साथ घूम रहा था वह मृत युवक!
घटना 11 मई की बताई गई है। इसकी तहरीर सोमवार को दी गई। छात्रा की मां ने बताया कि उसकी बेटी कोचिंग सेंटर पर जा रही थी। वह छह महीनों से कंप्यूटर सीख रही है। उसके साथ ही कंप्यूटर सीखने वाला सिसाना गांव का अरुण अपने दोस्त के साथ बाइक पर पहुंचा।
विज्ञापन
बहन को ऐसी हालत में देख भाई बन गया हैवान
आरोप है कि बड़े गेट से पास दोनों ने छात्रा को बहला-फुसलाकर बाइक पर बिठा लिया। इसके बाद उसे नोरोजपुर रोड पर ट्यूबवेल पर ले गए। उनकी बेटी विरोध करती रही, लेकिन वे चलते रहे। वहां उसके साथ गैंगरेप किया गया। इसके बाद दोनों फरार हो गए।
छात्रा की मां ने बताया कि वह परिवार सहित शादी में गए थे। सोमवार सुबह घर पहुंचने पर बेटी ने सारी बात बताई। इस पर इंस्पेक्टर अनिल कपरवान का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश में उसके घर पुलिस टीम भेजी गई है। उसके पकड़े जाते ही उसके दोस्त का भी पता चल जाएगा।