फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape in allahabad

यूपीः चलती कार में दरिंदगी का खेल

Sun, 07 Sep 2014 07:53 PM IST
Updated Sun, 07 Sep 2014 07:53 PM IST
विज्ञापन
gangrape in allahabad

इलाहाबाद की एक युवती को प्रेमी के घर पहुंचाने का झांसा देकर बस चालक और उसके दो साथियों ने चलती कार में रेप किया। सूचना मिलने पर पहुंची एक्शन मोबाइल टीम ने उसे महिला थाने पहुंचाया। महिला थाने की पुलिस ने युवती के परिजनों को बुलाया लेकिन देर शाम तक कोई नहीं पहुंचा इसलिए फिलहाल पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

विज्ञापन


इलाहाबाद के शिवकुटी क्षेत्र की एक युवती रानीगंज थाना क्षेत्र के लच्छीपुर के एक युवक से प्रेम करती है। इसकी जानकारी होने पर युवती के परिजन विरोध करने लगे लेकिन परिजनों की परवाह किए बिना दोनों ने मिलना जुलना बंद नहीं किया। एक साल पहले युवक रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई चला गया।
विज्ञापन


इस दौरान भी उनके बीच बातचीत होती रही। पंद्रह दिन पहले प्रेमी का मोबाइल बंद हो गया। इससे परेशान युवती उसे खोजने के लिए मुंबई पहुंच गई। वहां पता चला कि वह गांव चला गया है। युवती वहां से लौटी और शुक्रवार की रात एक अनुबंधित बस से प्रेमी से मिलने के लिए प्रतापगढ़ चल पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि उसने बस चालक को प्रेमी का पता बताया तो उसने कहा कि वहां बस नहीं जाती, कार से पहुंचा देंगे। झांसा देकर बस चालक उसे दो साथियों समेत कार में बैठाकर निकला। प्रेमी के पास पहुंचाने के बजाय तीनों ने उसकी आबरू पर हमला बोल दिया। कार चला रहे युवक को छोड़कर बस चालक और उसके दो साथियों ने उसके साथ रेप किया।

घर पहुंचाने का झांसा देकर ‌किया गैंगरेप

gangrape in allahabad

चलती कार में दरिंदगी का खेल खेलने के बाद दरिंदें रात दो बजे युवती को नगर कोतवाली के गोपालापुर के करीब इलाहाबाद-फैजाबाद हाइवे पर फेंक कर भाग निकले। उसके चीखने चिल्लाने पर आसपास के लोग जाग गए।

उसकी आपबीती सुनकर लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस की एक्शन मोबाइल टीम उसे अपने साथ लेकर महिला थाने चली गई। शहर कोतवाल बलिराम मिश्र ने बताया कि एक युवती मिली है जो ऐसा आरोप लगा रही है। उसके परिजनों को बुलाया गया है।

वहीं, घूरपुर इलाके में गौहनिया के पास गांव में शुक्रवार शाम खेतों की तरफ गई कक्षा छह की छात्रा के साथ दूसरे समुदाय के युवक ने दरिंदगी कर डाली। बचने की कोशिश में छात्रा जख्मी हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के खेतों की महिलाएं उधर पहुंची तो युवक धमकियां देते भाग गया। रात में मुकदमा लिखकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हैवान बने युवक

gangrape in allahabad

शुक्रवार शाम करीब चार बजे गांव की तीन लड़कियां खेतों में घास काटने गई थीं। उनमें 12 वर्षीय कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा बाकी दो सहेलियों से थोड़ा दूर निकल गई। वहां कोई और नहीं था। तभी उसे बाइस साल के इरफान ने दबोच लिया। छात्रा ने विरोध किया तो इरफान ने उसकी पिटाई की। कपड़े फाड़ दिए।

हैवान बने युवक ने उसे पीटकर काफी जख्मी कर दिया और उसके साथ दरिंदगी की। छात्रा की चीख सुनकर दूर खेतों में काम कर रहीं कुछ महिलाएं भागकर आईं तो इरफान जान से मारने की धमकियां देते भाग गया। पीड़ित लड़की को घर ले जाया गया।

घटना से गांव में दो गुटों के बीच तनाव हो गया। रातकरीब दस बजे थाने में अर्जी दी गई तो पुलिस ने आरोपी इरफान के खिलाफ मुकदमा लिखकर छापामारी की। पुलिस ने चार लोगों को पकड़कर पीड़िता के सामने पेश किया तो पुलिस ने इरफान को पहचान लिया। उसे शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed