यूपी: आगरा के मॉल की पार्किंग में गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉस्पिटल रोड स्थित मॉल की पार्किंग में चाकू से धमकाकर एक युवती से कार में गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी युवती को भगवान टाकीज के पास उतारकर भाग निकले।
इसके बाद पीड़ित युवती बुधवार रात न्यू आगरा थाना पहुंची और दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
दोस्ती का बहाना...
मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली अफसाना (बदला नाम) ने पुलिस को बताया कि उसने न्यू आगरा क्षेत्र निवासी युवक से दिसंबर 2013 में प्रेम विवाह किया था।
वेलेंटाइन वीक के दौरान उसके मोबाइल पर सेवला सदर के रहने वाले युवक का फोन आया। उसने अपना नाम समीर बताया। वह उससे दोस्ती करने की बात कह रहा था।
समझाने के लिए बुलाया तो किया रेप
कई दफा समझाने के बाद भी उसने फोन करना बंद नहीं किया। बुधवार को युवक ने फोन किया तो उसने भगवान टाकीज चौराहे पर बुला लिया, ताकि वह उसे समझा सके।
शाम तकरीबन चार बजे वह चौराहे पर पहुंची तो समीर अपने साथी अरविंद और एक अन्य के साथ सफेद रंग की कार में बैठा था। उसने कार में बैठने को कहा। वह जैसे ही कार में बैठी दोनों युवकों ने उसे रुमाल सुंघा दिया।
इससे वह अर्धबेहोशी की हालत में पहुंच गई। इसके बाद आरोपी कार से नूरी दरवाजे के आगे हास्पिटल रोड स्थित एक मॉल की पार्किंग में ले गए।
रेप कर चौराहे पर छोड़ गए
यहां कार पार्क करने के बाद युवकों ने चाकू से हत्या की धमकी दी और उसके साथ रेप किया। इसके बाद देर शाम उसे भगवान टाकीज चौराहे पर छोड़ दिया।
धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो पति को जान से मार डालेंगे। न्यू आगरा थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि सेवला के समीर उर्फ गौरव और अरविंद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवती इन युवकों को पहले से जानती थी।