यूपी: चलती कार में दो दिन तक गैंगरेप, सड़क पर फेंका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में प्रतापगढ़ की एक युवती को कार में खींचकर कई युवकों ने सामूहिक बलात्कार किया। हैवानियत करने के बाद युवकों ने इस लड़की को मंगलवार रात झूंसी में सड़क किनारे फेंक दिया।
राहगीरों से खबर पाकर पहुंची पुलिस उसे शहर में डफरिन अस्पताल ले गई। दरिंदगी की वजह से युवती की हालत बेहद गंभीर है। पुलिस ने प्रतापगढ़ सदर में पीड़ित युवती के घर खबर दी।
फिलहाल पुलिस को पता चला है कि यह लड़की सोमवार को अपनी मां से झगड़े के बाद घर से भागी थी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित का बयान दर्ज कर बलात्कारियों की धरपकड़ की जाएगी।
लड़के से फोन पर बात करने पर डांटा था
मंगलवार रात करीब दस बजे पुलिस को खबर मिली कि झूंसी टाउन एरिया में आरा मशीन के निकट सड़क किनारे कोई युवती पड़ी है। वह चल भी नहीं पा रही है। झूंसी के एसएसआई विजय राय मौके पर पहुंचे। तकरीबन 20 साल की युवती गंभीर जख्मी थी।
फौरन शहर से महिला पुलिसकर्मियों को बुलाया गया। महिला पुलिसकर्मियों ने युवती को उठाया। उसे शहर में जिला महिला चिकित्सालय डफरिन ले जाया गया। युवती ने लड़खड़ाती जुबान से अपना नाम और पता बताया। घटना के बारे में भी जानकारी दी।
पता चला कि यह लड़की प्रतापगढ़ सदर इलाके की रहने वाली है। उसका पिता करीब छह महीने से रोजगार के लिए इलाहाबाद में है। प्रतापगढ़ कोतवाली पुलिस लड़की की मां को लेकर देर रात डफरिन आ गई। पुलिस के मुताबिक, इस लड़की को किसी लड़के से लगातार मोबाइल पर बात करते देख उसकी मां ने सोमवार को फटकारा था।
दो दिन तक यहां-वहां ले जाकर लूटते रहे आबरू
वह तैश में आकर घर से निकल गई थी। फिर वह इन युवकों के चंगुल में फंस गई। उसके साथ सोमवार रात और मंगलवार को दिन भर दरिंदगी की गई। मंगलवार रात कार में लाकर उसे झूंसी में फेंक दिया गया। लड़की ने बताया है कि कार में चार-पांच युवक थे।
पुलिस का कहना है कि लड़की की हालत में सुधार होने पर कुछ और जानकारी मिल सकेगी। वही बता सकती है कि हैवानियत करने वाले युवकों में उसका ब्वॉयफ्रेंड भी तो नहीं शामिल है। खबर पाकर लड़की का पिता भी आ गया।
उसने बताया कि वह उसकी दूसरी पत्नी की बेटी है। इधर कुछ समय से वह इलाहाबाद में ही रहता है। कार में गैंगरेप के बाद युवती को सड़क पर फेंकने की घटना को पुलिस अफसरों ने भी बेहद गंभीरता से लिया है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।
पढ़ें- मां पर हमले के बाद काटा अपना प्राइवेट पार्ट
पढ़ें- 'दूध में कीलें मिला कर की बेटियों की हत्या'