{"_id":"8079536c6584fafe7778c8e013cdeb62","slug":"gangrape-for-pramotion-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रमोशन के लिए कराया पत्नी का गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
प्रमोशन के लिए कराया पत्नी का गैंगरेप
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 07 Sep 2013 06:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रमोशन पाने के लिए लोग मेहनत करते हैं और कुछ ऐसे भी हैं, जो चतुराई से काम लेते हुए बॉस से मक्खनबाजी करते हैं। लेकिन यह मामला बिलकुल अलग है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में बीते 12 साल से पत्नी का गैंगरेप कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
खरगोन जिले में एक महिला ने अपने पति पर प्रमोशन पाने के लिए अपने बड़े अधिकारियों से गैंगरेप कराने और अप्राकृतिक सेक्स के लिए बाध्य करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
टीओआई के अनुसार, हबीबगंज पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी युवक भूपेंद्र निमड़े और छह लोगों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका पति सब्जियों और दूध में नशीला पदार्थ डालकर उसे खिला देता था। उसके बेहोश होने पर पति के बड़े अधिकारी उससे रेप करते थे।
महिला के अनुसार, उसका पति एक बैंक में कार्यरत है। उसके चार बड़े अधिकारियों ने उससे गैंगरेप किया है। उसके पति ने यह सारी करतूत प्रमोशन पाने और भोपाल में स्थानांतरण के लिए की।
इतना ही नहीं, गैंगरेप से अवसाद में जाने पर उसने रिश्तेदारों के सामने पत्नी को पागल घोषित कर दिया था। साथ ही किसी के सामने मुंह खोलने पर बेटी को जिस्मफरोशी में धकेलने की धमकी भी दी थी।
एक सामाजिक संगठन की मदद से महिला ने पति की ज्यादतियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई का फैसला किया। महिला की सन 2000 में भूपेंद्र से शादी हुई थी।