फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangrape and murder cases in uttar pradesh

यूपी: गैंगरेप के बाद आंखों में बांधी पट्टी, लगाई आग

Mon, 09 Mar 2015 11:29 AM IST
Updated Mon, 09 Mar 2015 11:29 AM IST
विज्ञापन
gangrape and murder cases in uttar pradesh

कानपुर देहात में गजनेर थाने के एक गांव में गैंगरेप पीड़ित किशोरी ने आग लगाकर जान दे दी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने अपने दो रिश्तेदारों के साथ किशोरी का अपहरण बीत माह की 24 तारीख को किया था और दरिंदगी के बाद दूसरे दिन उसकी आंखों पर पट्टी बांध गांव में छोड़ गए थे।

विज्ञापन


28 फरवरी को किशोरी ने आग लगा ली। परिजनों ने उसे कानपुर नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची जरूर, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। किशोरी के ताऊ के एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत करने का भी कोई नतीजा नहीं निकला।
विज्ञापन


सात मार्च को किशोरी की मौत के बाद दबाव पड़ने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक वजीह अहमद ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, बाकी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'मुंह खोला तो बहनों से भी करेंगे रेप'

gangrape and murder cases in uttar pradesh

किशोरी के ताऊ के मुताबिक वर्षों पहले किशोरी के मां-बाप का निधन हो गया था। पीड़िता और उसकी दो बहनों का वही पालन पोषण कर रहे थे। 24 फरवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे किशोरी शौच के लिए गांव से बाहर गई, तभी गांव का एक युवक अपने दो रिश्तेदारों के साथ उसे जबरदस्ती उठा ले गया।

तीनों ने एक दिन किशोरी को बंधक बनाए रखा और बारी बारी उसके साथ दरिंदगी की। अगले दिन तीनों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांधी और घर के बाहर छोड़ गए। धमकी भी दी कि पुलिस को बताया तो बाकी दो बहनों का भी यही हश्र करेंगे।

रेप से आहत किशोरी ने तीन दिन बाद आग लगा ली। परिजन उसे कानपुर नगर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। छह दिन में उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ और इसके बाद उसकी सांसें थम गईं। परिजन किशोरी का शव गांव ले आए। परिजनों का कहना है कि थाने को सूचना दी गई लेकिन पुलिस ने तब तक कोई कार्रवाई नहीं की।

27 फरवरी को पूरी घटना की लिखित शिकायत एसपी कार्यालय में की थी। लेकिन पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया। किशोरी की मौत के बाद राजनीतिक दबाव पड़ा तो मामले को लेकर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के युवक व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

केस 2: गैंगरेप के बाद जहर देकर मार डाला

gangrape and murder cases in uttar pradesh

पीलीभीत में दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव में शनिवार रात तीन सशस्त्र युवकों ने पशुओं के लिए चारा डालते समय एक किशोरी का अपहरण कर लिया। वे उसे पड़ोस के झाले में ले गए और गैंगरेप करने के बाद उसे जहर दे दिया।

खोजने पर परिवार वालों को किशोरी झाले में अर्धबेहोशी की हालत में मिली। परिवार वालों को देख आरोपी भाग गए। किशोरी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने छेड़छाड़ और हत्या का मुकदमा दर्ज कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग में परिवार वालों की डांट फटकार के बाद आत्महत्या करने का मामला मान रही है। इस बीच रविवार देर शाम किशोरी के शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन पुलिस अधिकारी इसकी रिपोर्ट के बारे में जानकारी देने से बचते रहे।

अस्पताल में हुई लड़की की मौत

gangrape and murder cases in uttar pradesh

क्षेत्र के गांव के व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री शनिवार रात लगभग आठ बजे पशुशाला में बंधे पशुओं को चारा डालने गई थी। वहां पहले से ही घात लगाए खड़े तीन सशस्त्र युवकों ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद युवक किशोरी को एक सुनसान झाले (घर) में ले गए।

उसके साथ गैंगरेप किया और फिर जान से मारने के मकसद से उसे जहर खिला दिया। इसी बीच घर वाले किशोरी को ढूंढते हुए घटनास्थल पर पहुंचे तो तीनों युवक भाग गए। लड़खड़ाती जुबान से किशोरी ने घरवालों को आपबीती बताई।

किशोरी के पिता का कहना है कि पुलिस को सूचना देकर वह किशोरी को सीएचसी बीसलपुर ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पिता का आरोप है कि पुलिस शुरू से ही उसकी पुत्री के साथ हुई घटना को दबाने का प्रयास करती रही। इसी के चलते उसने पहले छेड़छाड़ और जहर देने की रिपोर्ट दर्ज की।

प्रेम-प्रसंग के चलते की आत्महत्या?

gangrape and murder cases in uttar pradesh

रविवार सुबह परिवार वाले किशोरी का शव लेकर कोतवाली पहुंचे और विरोध जताया। तब जाकर पुलिस ने पहले से दर्ज छेड़छाड़ व जहर देने की रिपोर्ट में हत्या की धारा बढ़ाने के साथ मामले में नामजद गांव के ही महेश गंगवार और मुनीश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। उनका तीसरा साथी अभी फरार है।

एसपी जेके शाही, एएसपी सुधीर कुमार सिंह और सीओ सुवेग सिंह सिद्धू ने कोतवाली पहुंचकर मृतका के घर वालों से जानकारी ली और गिरफ्तार आरोपी से भी पूछताछ की।

एसपी जेके शाही कहा, "मैं स्वयं मौके पर गया था। दोनों पक्ष के लोगों से बातचीत भी की है। प्रथम दृष्ट्या प्रेम प्रसंग में परिवार वालों की डांट से क्षुब्ध होकर किशोरी के आत्महत्या करने की बात सामने आई है। तीन लोगों के खिलाफ हत्या और छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर दो नामजदों को गिरफ्तार कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।"

केस 3: बच्ची के मुंह पर कपड़ा बांधकर दरिंदगी

gangrape and murder cases in uttar pradesh

शाहजहांपुर के एक गांव में 13 साल की किशोरी का शव रविवार सुबह घर में अमरूद के पेड़ से लटका मिला। किशोरी के पैर घुटनों तक जमीन पर टिके हुए थे। उसके मुंह पर कपड़ा भी बंधा हुआ था। ये बातें हत्या की ओर इशारा कर रही हैं।

पिता ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि नहीं हो सकी। मौत का कारण हैंगिंग ही बताया गया।

रविवार की सुबह पिता का शोर सुनकर गांव के लोग जब उनके घर पहुंचे तो देखा कि उनकी लड़की का शव अमरूद के पेड़ पर रस्सी से लटका था। किशोरी क्षेत्र के गांव के स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पिता ने बताया कि उनकी पत्नी, पुत्र के साथ रिश्तेदारी में गई थी।

सुबह मिली बेटी की लाश

gangrape and murder cases in uttar pradesh

शनिवार को वह और छोटी बिटिया ही घर पर थे। रात लगभग आठ बजे लड़की घर से गायब हो गई। काफी तलाशने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। रात दस बजे लड़की घर लौटी।

बकौल पिता, उसने लड़की से गायब रहने के बाबत पूछा भी, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया। वह चुपचाप अपने बिस्तर पर जाकर लेट गई। सुबह पिता उठे तो पुत्री का शव पेड़ पर लटक रहा था।

जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतरवाया। इस बीच मृतका की मां और अन्य रिश्तेदार भी घर आ पहुंचे। पुलिस के कहने पर महिलाओं ने लड़की के शरीर का मुआयना किया तो चोटों के कोई निशान नहीं मिले। हालांकि मृतका के पिता ने पुत्री की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम में रेप की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed