दिनदहाड़े छात्रा से गैंगरेप, बनाया MMS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के शक्तिमिल गैंगरेप की तरह यूपी के अलीगढ़ में भी एक वारदात को अंजाम दिया गया। अलीगढ़ के शेखा झील पर पर अपने साथी के साथ घूमने के लिए आई शहर के एक प्रतिष्ठित संस्थान की छात्रा के साथ वहीं के बदमाशों ने पकड़ कर गैंगरेप किया। यह घटना लगभग सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के दौरान की है।
उसके साथी से मारपीट करते हुए छात्रा की क्लिपिंग भी बना ली। आरोपियों का इरादा छात्रा को जान से मारने का था लेकिन वहां पर आए गांव अलहदादपुर के एक युवक ने छात्रा की चीख सुन ली। इसके बाद युवक ने शोर मचा दिया जिसके बाद ग्रामीणों का इकट्ठा होना शुरू हो गया।
मौके पर ग्रामीणों को इकट्ठा होते देख आरोपी चारों युवक नहर की पटरी पर होते हुए भाग खड़े हुए। युवक की सूचना पर वन कर्मी और मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने आरोपियों का दूर तक पीछा किया लेकिन वह हाथ नहीं आए।
दूसरी ओर घटना के बाद बदहवास हुई छात्रा और उसके साथी को किसी तरह ग्रामीणों और वहां मौजूद महिलाओं ने संभाला। बदनामी का हवाला देते हुए छात्रा और युवक पुलिस से किसी तरह की कार्रवाई न चाहने की बात कहते हुए चले गए।
शेखा झील पर जाना जोखिम भरा काम
एसओ हरदुआगंज पहलवान सिंह ने कहा है कि सूचना मिलने पर चौकी का स्टाफ मौके पर पहुंचा था। शहर के कुछ युवक युवतियों के साथ कुछ घटना होने की बात कही गई थी लेकिन वह चौकी स्टाफ के वहां पहुंचने से पहले ही चले गए थे।
उल्ल्खनीय है कि शेखा झील पर असामाजिक तत्व पहले भी छेड़खानी, मारपीट, छिनैती और लूट जैसी कई घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं। तंत्र की उदासीनता का यह आलम है कि झील की देखरेख और अन्य सभी कार्यों के लिए सिर्फ एक व्यक्ति का स्टाफ है।
जो कि असामाजिक तत्वों से निपटने की स्थिति में नहीं है। यहां पर परिवार सहित आना या युवक युवतियों का भ्रमण के लिए आना बेहद जोखिम भरा काम हो गया है। आसपास के लोग कहते हैं कि अगर कोई परिवार के साथ आता है तो असामाजिक तत्व उसके साथ वारदात की योजना बनाने लगते हैं। चूंकि यहां उन्हें कोई रोकने टोकने वाला नहीं है इसलिए वह बेखौफ हैं।