यूपी: युवती से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो
यूपी के झांसी में तमंचे के बल पर अगवा कर युवती के साथ गैंगरेप व अश्लील क्लीपिंग बनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
अपहर्ताओं के चंगुल से मुक्त होकर कोतवाली आई पीड़िता की शिकायत पर शुक्रवार देर रात पुलिस ने दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता को महिला थाने भेज दिया गया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता किशोरी ने बताया कि 23 नवंबर को वह अपने घर से कहीं जाने के लिए ऑटो में बैठी। तभी रवि वर्मा निवासी कालीमाई तालपुरा अपने एक साथी के साथ उसी टैक्सी में बैठ गया। ऑटो में बैठते ही रवि वर्मा ने तमंचा निकाल कर उसकी कमर में लगा दिया।
रवि ने धमकाते हुए उसे चुपचाप बैठे रहने को कहा। वह टैक्सी को मेडिकल कालेज के पास एक नर्सिंग होम के पीछे ले गया, जहां एक कमरे में दोनों ने उसके साथ गैंगरेप किया।
नशे की गोलियां खिलाकर लूटते रहे इज्जत
पीड़िता ने आरोपी लगाया कि रवि ओर उसके साथी ने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। दोनों ने फिर धमकाते हुए कहा कि वह उनके साथ चले नहीं तो वह वीडियो इंटरनेट पर डालकर उसे बदनाम कर देंगे।
दोनों उसे लेकर स्टेशन पहुंचे, जहां उसे चाय में नशे की गोलियां खिला दीं। वे उसे ट्रेन से ग्वालियर ले गए और फिर दूसरी ट्रेन में बैठाकर दिल्ली ले गए। स्टेशन से रात करीब 11 बजे रवि उसे अपनी बहन के घर ले गया। वहां भी उसके साथ बलात्कार किया गया।
यहां से रवि उसे पानीपत ले गया, जहां रवि और आनंद वर्मा ने उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद रवि उसे 27 नवंबर की रात पुलिया नंबर नौ स्थित अपने एक परिचित के घर लेकर आया।उधर, लड़की खोज रहे परिजनों को इसकी भनक लगी तो वे किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से छुड़ा लाए। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
बिजनौर: नाजुक अंगों पर डाला पेट्रोल, जलाने की कोशिश
बिजनौर के धामपुर में एक युवक ने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर जलाने का प्रयास किया। विवाहिता ने घर से भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि पति ने गुस्से में आकर उसे तलाक दे दिया।
शेरकोट निवासी एक युवती की शादी मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में हुई है। नवविवाहिता बीए पास है। जबकि उसका पति रिक्शा चलाता है। बृहस्पतिवार शाम पति घर आते ही मेहर की बात पर विवाहिता से झगड़ने लगा। आक्रोश में वह घर में रखी पेट्रोल की शीशी निकाल लाया।
उसने पत्नी के ऊपर पेट्रोल डालकर उसके नाजुक अंगों को जलाने का प्रयास किया। लेकिन किसी तरह विवाहिता उसके चंगुल से छूटकर भाग निकली। घर से निकल कर उसने पड़ोसियों से जान बचाने की गुहार लगाई। पड़ोसियों ने उसे आरोपी पति के कब्जे से छुड़ाया।
विवाहिता का आरोप है कि पति ने गुस्से में आकर उसे तलाक दिया है। तलाक देने के बाद विवाहिता उसके साथ घर जाने को तैयार नहीं है। जबकि युवक के परिजनों का कहना है कि गुस्से में दिया गया तलाक माना नहीं जाता है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।