{"_id":"a001bb676c45e135941f26e843a30623","slug":"gangrape-accused-lynched-by-mob-in-gwalior","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगरेप कर गया था धमकाने, दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
गैंगरेप कर गया था धमकाने, दौड़ा-दौड़ाकर मार डाला
ग्वालियर/ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर क्षेत्र में दो युवकों ने बुधवार रात एक किशोरी को अगवाकर उससे गैंगरेप किया। फिर अगले दिन उनमें से एक आरोपी धमकी देने के लिए पीड़िता के घर पहुंच गया।
विज्ञापन
इस पर लड़की के परिजन और आस पड़ोस के लोगों ने उसे दबोच लिया। गुस्से में पागल लोगों ने उसे दौड़ा-दौडा़ कर पीटा, जिससे उसकी मौत हो गई।
बहोड़ापुल क्षेत्र निवासी किशोरी के साथ बुधवार की रात दो युवकों नरेंद्र और दिनेश ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस घटना की जानकारी पर पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नरेंद्र फरार हो गया था।
विज्ञापन
बताते हैं कि गुरुवार को नरेंद्र किशोरी के घर पहुंचा और उसके परिजनों को धमकाया। यह देख उन लोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इससे आसपास के लोग वहां जमा हो गए और उन्होंने नरेंद्र को पकड़ लिया। उसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने बताया कि नरेंद्र तीन हजार का इनामी बदमाश था। उस पर अलग-अलग थानों में 12 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।