फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gangester ravi pujari threats to NCP leader nawab malik

गैंगस्टर रवि पुजारी ने दी एनसीपी नेता को जान से मारने की धमकी

Fri, 04 Dec 2015 08:45 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 04 Dec 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
gangester ravi pujari threats to NCP leader nawab malik

अंडरवर्ल्ड सरगना रवि पुजारी ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब महिला को जान से मारने की धमकी दी है। पुजारी ने फोन कर एक बिल्डर की आत्महत्या का जिक्र करते हुए मलिक से कहा है कि अगर वह अपनी जुबान बंद नहीं रखेगा तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, महाराष्ट्र एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत देकर कहा है कि कई दिनों से रवि पुजारी से उसे बार-बार फोन कर रहा है और जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन


हालांकि मीडिया से नवाब मलिक ने कहा है कि रवि पुजारी यह सब सस्ती लोकप्रियता के लिए कर रहा है।

कई देशों से आ रहे हैं धमकी भरे फोन

gangester ravi pujari threats to NCP leader nawab malik

पुलिस को दी शिकायत में नवाब मलिक ने कहा है कि गुरुवार को वह पार्टी के दफ्तर में था तभ उसे एक अनजान नंबर से फोन आया। उन्होंने जब इस फोन को उठाया तो फोन करने वाला खुद को गैंगेस्टर आरपी बता रहा था।

रवि पुजारी ने धमकी दी कि अगर वह बिल्डर सूरज परमार की आत्महत्या के बारे में किसी को कुछ बताया तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।

उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले तीन दिनों से उन्हें अलग-देशों से कोई फोन कर रहा है कि लेकिन वह फोन नहीं रिसीव कर रहे।

पुलिस ने घटना से बारे में कहा कि उन्होंने रवि पुजारी के खिलाफ धमकी देने का मामला दर्ज कर फोन कॉल्स की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed