फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gangerape of college student in hotel Room

नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाकर छात्रा से होटल में गैंगरेप

Tue, 21 Apr 2015 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/ अमर उजाला, बरेली Updated Tue, 21 Apr 2015 11:16 AM IST
विज्ञापन
Gangerape of college student in hotel Room

यूपी के बरेली शहर में कोतवाली इलाके की संकरी सी गली में स्थित आर्य समाज होटल के कमरा नंबर-18 में बरेली कॉलेज की बीकॉम की नाबालिग छात्रा से तीन लड़कों ने गैंगेरप किया। छात्रा का आरोप है कि उसे हरिकेश शर्मा उर्फ शिवम नाम का लड़का बहलाकर होटल में ले गया था।

विज्ञापन


कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके उसे हवस का शिकार बनाया गया। बलात्कार करने के दौरान उसकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर इंटरनेट पर डालने की धमकी भी दी गई। होश आने पर वह होटल के कमरे में नग्न अवस्था में पड़ी हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी है और तीनों लड़कों को गिरफ्तार करके हवालात में डाल दिया है। पिता की तरफ से दी गई तहरीर के मुताबिक सत्रह साल की छात्रा रविवार की दोपहर करीब एक बजे घर से बाजार जाने की बात कहकर निकली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गर्मी का बहाना बनाकर पिला दी नशीली कोल्डड्रिंक

Gangerape of college student in hotel Room

पीड़िता को अपनी एक सहेली से भी मिलने जाना था। इसी बीच रास्ते में हरिकेश शर्मा उर्फ शिवम पुत्र डब्बू निवासी आलमगीरी गंज उसे मठ की चौकी के सामने पीपल के पेड़ के पास मिल गया। वह उसे बहला फुसलाकर बाइक से आर्य समाज होटल ले गया।

वहां हरिकेश का साथी शिवम पुत्र स्वर्गीय राजकुमार निवासी ब्राह्मपुरा, थाना प्रेमनगर और सचिन पुत्र बाबू निवासी कुतुबखाना आ गए। छात्रा को कमरे में गर्मी होने के बहाने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करके तीनों ने गैंगरेप किया।

उनमें से एक ने छात्रा की वीडियो क्लिपिंग बना ली। वह होश में आई तो होटल के कमरे में नग्न पड़ी थी। उसने पुलिस में शिकायत करके आरोपियों को जेल भिजवाने की धमकी दी तो वीडियो क्लिपिंग दिखाकर कहने लगे कि थाने गई तो इसे इंटरनेट पर डाल देंगे। इससे डरकर रात करीब आठ बजे वह सीधी घर चली आई।

छात्रा ने मां को सुनाई आपबीती

Gangerape of college student in hotel Room

छात्रा ने इसकी जानकारी मां को दी। रात करीब सवा ग्यारह बजे मां-बेटी ने कोतवाली पहुंचकर सूचना दी तो पुलिस तीनों आरोपियों को उठा लाई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके छात्रा के मेडिकल की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

एसपी सिटी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। छात्रा का मेडिकल कराने के बाद कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी हरिकेश उर्फ शिवम ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है।

आरोपी पहले से छात्रा को जानता है। उसका दूसरा साथी शिवम शादीशुदा है और कपड़े की दुकान पर काम करता है। तीसरा साथी सचिन फास्ट फूड की एजेंसी पर काम करता है। छात्रा के पिता सब्जी बेचने का काम करते हैं।

तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ गैंगरेप की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को तीनों आरोपियों का चालान करके जेल भिजवा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed