फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rapists given shoe sentenced by panchayat

यूपी: गैंगरेप के आरोपियों को 5 जूते मारकर छोड़ा

Thu, 21 Jan 2016 12:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 21 Jan 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
gang rapists given shoe sentenced by panchayat

'अब न्याय की परवाह कौन करें जब कातिल ही मुंसिफ है।' ये कहावत यूपी के बागपत के सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चरित्रार्थ होते लगती है। जिले के पिलाना इलाके में पंचायत के फरमान के बाद छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने वाले कुकर्मियों को महज पांच-पांच जूते मारकर छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


पीड़िता के घरवालों के मुताबिक गांव के कुछ लोगों ने पीड़ित परिवार को बदनामी का डर दिखा कर पुलिस से भी शिकायत नहीं करने दी। शाम को गांव में पंचायत कर आरोपियों से माफी मंगवाई गई और पांच जूते मारकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

 
पीड़ित परिवार के मुताबिक वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया जब उनकी बेटी अपनी सहेली के साथ मंगलवार सुबह कॉलेज जा रही थी। रास्ते में गांव के ही एक कैंटर चालक ने कॉलेज छोड़ने की बात कहते हुए दोनों को लिफ्ट दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैंटर में दो अन्य युवक भी सवार थे। कॉलेज के पास पहुंचने पर उसकी सहेली को उतार दिया। यह कहते हुए कि छात्रा (पीड़िता) अभी आ जाएगी। आरोप है कि तीनों उसे एक अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

जिंदगी तबाह करने वालों को पांच जूते मारकर छोड़ा गया

gang rapists given shoe sentenced by panchayat

एक घंटे तक इंतजार करने के बाद भी जब छात्रा कॉलेज नहीं पहुंची तो उसकी सहेली ने शिक्षकों को जानकारी दी। सूचना पर परिजन भी कॉलेज पहुंच गए और शिक्षकों के साथ छात्रा की तलाश शुरू की। करीब दो घंटे बाद छात्रा बेहोशी की हालत में गांव के बाहर तालाब के पास पड़ी हुई मिली।

होश में आने के बाद उसने परिजनों को आपबीती सुनाई। इससे गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुलिस से शिकायत करने की कोशिश की तो गांव के लोगों ने उन्हें बदनामी का डर दिखा कर रोक दिया। शाम को गांव में पंचायत हुई। पंचों ने आरोपियों को पांच-पांच जूते मारने का फरमान सुनाया। आरोपियों के गलती मानने और पांच जूते मारने के बाद छोड़ दिया गया।

पीड़ित परिवार ने इस घटना की पुलिस से शिकायत नहीं की है। इस बाबत बालैनी थाना प्रभारी ओमवीर सिंह का कहना है कि इस मामले की उन्हें जानकारी तो मिली है, लेकिन किसी ने कोई शिकायत नहीं की है। लड़की के मान सम्मान की बात होने के कारण पुलिस ने इस मामले में हस्तक्षेप नहीं किया है। दूसरी तरफ, ग्राम प्रधान का कहना है कि वे तो पंचायत में शामिल नहीं हुए, लेकिन गांव में इस संबंध में पंचायत हुई है। पंचायत में आरोपी युवकों को पांच-पांच जूते मारकर छोड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed