फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with young girl in patna, sold in up

गैंगरेप के बाद युवती को यूपी में बेचा

Fri, 01 Apr 2016 04:36 PM IST
Updated Fri, 01 Apr 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
gang rape with young girl in patna, sold in up

नौकरी का झांसा देकर पश्चिम बंगाल की युवती से पटना में गैंगरेप कर उसका वीडियो क्लिप बनाने और फिर उसे बलिया लाकर बेच देने का मामला प्रकाश में आया है। लोगों ने पीड़िता को महिला थाने पहुंचाया। शनिवार की इस घटना में पुलिस ने पीड़िता के परिवारवालों को बुलवाया है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले की पीड़िता ने दो विषयों से एमए किया है। वह काफी दिनों से नौकरी की तलाश में थी। वहां उसकी मुलाकात तीन लोगों से हुई जिन्होंने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन


इस नाम पर बीते बुधवार को वे उसे लेकर सिलीगुड़ी गए, फिर वहां से उसे बरगला कर पटना ले गए। वहां उसके साथ तीनों ने बलात्कार किया।

रेप का वीडियो दिखाकर बाजार में बेच दिया

gang rape with young girl in patna, sold in up

आरोपियों ने उसकी वीडियो क्लिप भी बना ली। क्लिप को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका मुंह बंद करा दिया गया। इस बीच आरोपी शनिवार को युवती को लेकर बलिया आ गए और यहां गुदरी बाजार स्थित इशरतगंज मुहल्ले में एक व्यक्ति को बेच दिया।

वहां से वह दिन में किसी प्रकार भाग निकली। बाजार में आकर उसने लोगों को आपबीती सुनाई। इसके बाद लोगों ने उसे महिला थाने पहुंचा दिया।

नगर क्षेत्राधिकारी डीपी सिंह ने बताया कि पीड़िता के परिवारवालों को सूचना दे दी गई है। उनके आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

साधु ने की बच्चियों से दुष्कर्म की कोशिश

gang rape with young girl in patna, sold in up
वृंदावन के गौरा नगर कालोनी में एक साधुवेशधारी ने दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारीजनों पर साधु व उसके भाई ने कुल्हाड़ी और डंडों से हमलाकर भागने का प्रयास किया। आरोपी साधु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

घटना रविवार दोपहर 1.30 बजे गौरा नगर कालोनी की है। साधुवेश धारी राधा वल्लभ ने पांच और छह साल की दो बच्चियों को टाफी चाकलेट का लालच देकर कमरे में ले गया।

वहां उनके साथ अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। एक बच्ची की चीख सुनकर परिवारीजन और पड़ोस के लोग पहुंच गए।
विज्ञापन

हथियार दिखाकर भाग निकला आरोपी साधु

gang rape with young girl in patna, sold in up

इसी बीच राधा वल्लभ और उसके भाई श्यामा बाबू हाथों में कुल्हाड़ी और डंडे लेकर आ गए और लोगों पर हमला बोल दिया। लोग पीछे हटे तो दोनों फरार हो गए।

मौके पर पहुंचे मथुरा दरवाजा पुलिस चौकी के पुलिस कांस्टेबल ने इनका पीछा किया और राधा वल्लभ का पीछाकर उसे को यमुना खादर के पास जंगलों से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी साधु के खिलाफ बलात्कार के प्रयास, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने के साथ साथ 7/8 पास्को एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बच्चियों को मेडिकल के लिए भेजा गया है।

बढ़ती हैवानियत
मार्च 2014- श्याम कुटी के पास संत ने किशोरी को बुरी नीयत से पकड़ा, पुलिस ने लगाया पास्को
29 जनवरी-गांव परखम में नाबालिग के साथ युवक ने किया दुष्कर्म का प्रयास
13 फरवरी स्कूली बच्चों से अश्लील हरकत करने वाला साधु वेशधारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed