यूपी: दो बहनों से गैंगरेप, दबाने की कोशिश में पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले तो पुलिस ने मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन मामला बढ़ता देख कार्रवाई शुरू कर दी। दबिश देकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है।
नाबालिग हैं दोनों बहनें
घटना थाना बागवाला के एक गांव की है और दुष्कर्म की शिकार हुई दोनों बहनों की उम्र 14 और 15 वर्ष हैं। दोनों साइकिल से दोपहर एक बजे घर से गेहूं लेकर आटा पिसवाने पड़ोस के गांव सिहपुर गई थीं।
बताया जाता है कि लौटते समय रास्ते में राजपाल (42), संजय (32) व महिपाल (22) ने उन्हें रोक लिया और दोनों को उठाकर खेत में ले गए, जहां उनके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों के फरार होने के बाद किशोरियों ने घर पहुंचकर परिवारीजनों को अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।
इनकी मां ने थाने पर घटना की सूचना दी और सूचना मिलने पर सीओ सिटी अंबेश चंद्र त्यागी, एसडीएम सदर रविप्रकाश श्रीवास्तव भी गांव में पहुंच गए।
हिरासत में तीनों आरोपी
बताते हैं कि शुरूआत में तो पुलिस ने मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस ने तीनों आरोपियों को गांव से हिरासत में ले लिया। डीएम मयूर माहेश्वरी व एसएसपी अमित पाठक भी गांव पहुंच गए हैं।
डीएम ने बताया कि गांव में घटना हुई है और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को पकड़ भी लिया है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।