{"_id":"0bc906f5b4ff7bce51acc2d1a60a14e0","slug":"gang-rape-with-student-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहेली के घर बर्थडे में गई छात्रा से गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
सहेली के घर बर्थडे में गई छात्रा से गैंगरेप
इलाहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2013 02:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में अपनी एक सहेली के घर बर्थडे पार्टी में नैनी गई एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
विज्ञापन
छात्रा को घर छोड़ने के बहाने तीन युवक उसे जबरन नैनी स्टेशन के पास एक मकान में ले गए और रात भर उसके साथ दुराचार किया। छात्रा को अगले दिन होश आया तो वह घर पहुंची।
विज्ञापन
बुधवार को लड़की एसएसपी से मिली और प्रार्थनापत्र दिया। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। छात्रा की सहेली को भी 120 बी का मुल्जिम बनाया गया है।
विज्ञापन
कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके की रहने वाली एक 17 वर्षीय छात्रा पांच अगस्त की रात अपनी एक सहेली के साथ नैनी में रहने वाली दोस्त के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पार्टी में देर होने लगी तो छात्रा ने सहेली से कहा कि वह घर जाना चाहती है।
सहेली ने अपने जानने वाले दो लड़कों के साथ उसे घर भेज दिया। दोनों लड़कों छात्रा को लेकर नैनी स्टेशन के पास किसी घर में पहुंच गए। एक लड़का वहां पहले से मौजूद था। तीनों ने रात भर लड़की के साथ रेप किया।
वह बेहोश हो गई तो तीनों भाग निकले। छात्रा को अगले दिन होश आया तो वह घर पहुंची और पूरी बात बताई। बुधवार को घरवाले वकील के साथ एसएसपी उमेश श्रीवास्तव से मिले।
उनके आदेश पर कीडगंज थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। छात्रा की सहेली को भी 120 बी का मुल्जिम बनाया गया है। एसओ नवीन तिवारी ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।