फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with officer's wife in allahabad

यूपी: तंत्र-मंत्र की आड़ में बाप-बेटे ने किया गैंगरेप!

Mon, 08 Dec 2014 04:46 PM IST
Updated Mon, 08 Dec 2014 04:46 PM IST
विज्ञापन
gang rape with officer's wife in allahabad

विभिन्न देशों के दूतावास में तैनात रहे भारतीय विदेश सेवा के अवकाश प्राप्त अधिकारी की पत्नी को तंत्र-मंत्र के नाम पर झांसा देकर एक करोड़ रुपये ऐंठ लिए गए और बलात्कार भी किया गया।

विज्ञापन


मामला इलाहाबाद के झूंसी इलाके का है। दिल्ली में रहने वाली पीड़ित महिला तीन साल से कानूनी कार्रवाई के लिए थाने का चक्कर काट रही थी। शनिवार रात एसएसपी के आदेश पर झूंसी थाने में नामजद केस लिखा गया। महिला दिल्ली के सफदरजंग इलाके में रहने वाली है।
विज्ञापन


अवकाशप्राप्त अधिकारी की पत्नी अब 65 साल की हैं। उनका आरोप है कि परिवार वालों के दबाव पर पति ने उनके खिलाफ तलाक का केस कर दिया। उनकी कोई औलाद नहीं है और न तो मां-बाप हैं। ऐसे में वह बेसहारा हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुश्किल में घिरी महिला को मार्च 2009 में टीवी पर पंडित सुरेश पांडेय का विज्ञापन दिखा।

गेस्ट हाउस ले जाकर किया रेप

gang rape with officer's wife in allahabad

आरोप है कि उन्होंने पंडित सुरेश से संपर्क किया तो उन्हें झूंसी के नव चैतन्यपुरी कॉलोनी में रहने वाले सुधाकर उपाध्याय से मिलने को कहा। महिला से पंडित ने कहा कि उपाध्याय वकील होने के नाते उनकी कानूनी मदद करेंगे साथ ही तंत्र-मंत्र से भी समस्या हल कराएंगे।

महिला का आरोप है कि उन्होंने सुधाकर उपाध्याय से संपर्क किया। सुधाकर और उनका बेटा रत्नाकर उन्हें असम में मां कामाख्या मंदिर ले गए। वहां अनुष्ठान के नाम पर उनसे मोटी रकम ली गई। फिर गेस्ट हाउस में ले जाकर उन्हें नशीली गोली के जरिए बेहोश कर बलात्कार भी किया गया।

असम और झूंसी में अनुष्ठान का झांसा देकर उनसे एक करोड़ पांच लाख रुपये हड़प लिए गए। ठगी का अहसास होने पर उन्होंने सुधाकर से ऐतराज जताया तो आरोप है कि वे भी कन्नी काटने लगे।

तीन साल से भटक रही थी महिला

gang rape with officer's wife in allahabad

दिल्ली में सफदरजंग इलाके में रहने वाली पीड़ित महिला ने जुलाई 2011 में ही झूंसी थाने में शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने कुछ नहीं किया। तब से वह कई बार दिल्ली से यहां न्याय के लिए आ चुकी थीं।

शनिवार को भी उन्होंने यहां अफसरों से मिलकर फरियाद की। अफसरों के आदेश पर शनिवार रात झूंसी थाने में सुधाकर और रत्नाकर उपाध्याय के खिलाफ गबन, धोखाधड़ी, रेप का केस लिखा गया।

पुलिस के मुताबिक मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सुबूत जुटाकर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed