{"_id":"1c48914843868dbdc5f1e4e4794a1a2b","slug":"gang-rape-with-maid-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: लुटेरों ने नौकरानी से किया गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
दिल्ली: लुटेरों ने नौकरानी से किया गैंगरेप
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 31 Oct 2013 03:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के हरिनगर में बुधवार दिनदहाड़े तीन बदमाशों ने एक व्यवसायी के घर पर धावा बोलकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस बीच दो बदमाशों ने घर में मौजूद 21 वर्षीय नौकरानी से गैंगरेप किया।
विज्ञापन
दोपहर को स्कूल से घर पहुंची मालकिन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मेडिकल जांच में नौकरानी से रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने लूटपाट और गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
हरिनगर के ए ब्लॉक निवासी राजन थापर का राजौरी गार्डन में कपड़े का कारोबार है। उनकी पत्नी हरिनगर स्थित एक प्राइवेट स्कूल में टीचर हैं। दोनों पहली मंजिल स्थित फ्लैट में रहते हैं। दंपति ने दो दिन पहले प्लेसमेंट एजेंसी से 19 वर्षीय नौकरानी को काम पर रखा था। वह असम की बताई जा रही है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह आठ बजे दंपति काम पर चले गए। दोपहर को करीब ढाई बजे जब राजन की पत्नी स्कूल से घर आईं तो नौकरानी ने घटना की जानकारी दी। उसने बताया कि बालकनी से तीन बदमाश घर में दाखिल हुए, जिसमें से दो ने उसके साथ गैंगरेप किया। जबकि एक बदमाश ने लूटपाट की।
राजन ने करीब चार बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। जिला पुलिस उपायुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि बदमाश घर से करीब पचास हजार रुपये की दो सोने की चेन लूट ले गए हैं।