फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with lady journalist

रास्ते से उठाकर महिला पत्रकार के साथ किया गैंगरेप

Fri, 28 Mar 2014 07:34 PM IST
Updated Fri, 28 Mar 2014 07:34 PM IST
विज्ञापन
gang rape with lady journalist

अकोढ़ी जंगल में उत्तराखंड की एक महिला पत्रकार के साथ दो युवकों ने गुरुवार की रात दुराचार किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

विज्ञापन


पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उत्तराखंड के हरिद्वार से प्रकाशित एक समाचारपत्र की महिला पत्रकार अपनी छोटी बहन के साथ दर्शन-पूजन के लिए आई थीं। वह सोमवार की शाम से विंध्याचल स्थित एक होटल में ठहरी थीं। गुरुवार की रात लगभग आठ बजे वह अष्टभुजा पहाड़ी स्थित मंदिर से दर्शन कर विंध्याचल आने के लिए आटो पकड़ने जा रही थीं।
विज्ञापन

सफेद रंग की स्कार्पियों से हुए में थे सवार

gang rape with lady journalist

इसी दौरान सफेद रंग की स्कार्पियो में सवार तीन युवकों ने उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर दरवाजा लाक कर दिया। उन्होंने जब बताया कि वह पत्रकार हैं तो उनमें से एक युवक गाड़ी रुकवाकर नीचे उतर गया।

इसके बाद अकोढ़ी जंगल स्थित रेलवे लाइन के किनारे दोनों युवकों ने महिला पत्रकार के साथ दुराचार किया। इसके बाद उनको छोड़ कर दोनों युवक स्कार्पियो से भाग गए।

पत्रकार किसी तरह शिवपुर रेलवे क्रासिंग गेट नंबर दस पहुंचीं और गेटमैन को सारी बात बताई। गेटमैन ने इसकी जानकारी विंध्याचल थाने पर दी।

दोषियों की तलाश शुरू

gang rape with lady journalist

सूचना पाकर पहुंचे कोतवाल सुरेंद्र तिवारी महिला पत्रकार को थाने ले आए। एएसपी सिटी अजय कुमार सिंह भी पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर दो अज्ञात युवकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उनकी खोजबीन की जा रही है।

विंध्याचल कोतवाल सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि स्कार्पियो बरामद कर ली गई है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए क्राइम ब्रांच और विंध्याचल पुलिस लगा दी गई है। दोनों जल्द ही दबोच लिए जाएंगे।

विज्ञापन

एक आरोपी गिरफ्तार

gang rape with lady journalist

अकोढ़ी जंगल में उत्तराखंड की एक महिला पत्रकार के साथ दो युवकों ने गुरुवार की रात दुराचार किया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। लड़की को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने उसकी पहचान की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed