फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with bjp leader

घर में जबरन घुसकर भाजपा नेता से गैंगरेप

Tue, 29 Apr 2014 08:17 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Apr 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
gang rape with bjp leader

झारखंड में एक स्थानीय भाजपा नेता के साथ हथियारबंद लोगों के समूह द्वारा गैंगरेप का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मामला रांची जिले में चान्हो थाना क्षेत्र के मसमानो गांव का है। एक दर्जन लोग महिला के घर में जबरन घुस आए और उसके साथ इस कुकृत्य को अंजाम दिया।

यही नहीं आरोपियों ने उसके पति की जमकर पिटाई की और उसकी 13 वर्षीय बेटी के साथ बदतमीजी भी की। आरोपी घर में रखी नकदी और गहने ले उड़े। हमलावर जाते-जाते घर के बाहर खड़ी स्कॉर्पियो को आग के हवाले कर गए।

खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हुए आरोपी

gang rape with bjp leader

इस घटना को लेकर पीड़िता ने चान्हो पुलिस स्टेशन में सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। यह पुलिस स्टेशन गांव से महज 2-3 किलोमीटर की दूरी पर है।

पीड़िता को सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मेडिकल जांच की गई। गैंगरेप की शिकार हुई महिला भाजपा के माइनॉरिटी सेल में वरिष्ठ पद पर हैं।

दर्ज एफआईआर के अनुसार, भाजपा नेता के घर की खिड़की तोड़कर सभी आरोपी अंदर दाखिल हुए। खिड़की के पास पहुंचे पति को धमकाकर दरवाजा खुलवाया और उनको बंधक बना लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

'सात आरोपियों ने किया गैंगरेप'

gang rape with bjp leader

इसके बाद बंदूक की नोक पर सात आरोपियों ने महिला नेता से गैंगरेप किया। आरोपियों ने महिला नेता की 13 साल की बेटी से छेड़छाड़ की।

फिर तीस हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवर और कुछ महत्वपूर्ण कागजात लूट लिए। इस बीच कुछ आरोपियों ने पति को जान से मारने की कोशिश भी की।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, 12 नामजद आरोपियों ने पुलिस के सामने खुद को पेश किया। उसके बाद उन्हें पीआर बांड पर छोड़ा गया और सभी के शहर से बाहर जाने पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन

अर्जुन मुंडा पहुंचे पीड़िता के गांव

gang rape with bjp leader

भाजपा नेता से गैंगरेप की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा स्थिति का जायजा लेने मसमानी गांव पहुंचे। उन्होंने इस घटना की निंदा की और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की।

मुंडा ने कहा कि एफआईआर में जिन आरोपियों के नाम हैं उनके खिलाफ पुलिस को समय से एक्शन लेना चाहिए। मुंडा ने चेतावनी दी कि अगर दोषियों को 48 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो पार्टी कठोर कदम उठाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रविंद्र राय ने आरोप लगाया कि इस घटना में कांग्रेस पार्टी का हाथ है। जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत ने इस आरोप को निराधार बताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed