फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape with a woman in front of husband

पति की आंखों के सामने पत्नी से गैंगरेप

Fri, 20 Mar 2015 11:17 AM IST
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:17 AM IST
विज्ञापन
gang rape with a woman in front of husband

पति की आंखों के सामने एक महिला से सामूहिक बलात्कार करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला शॉपिंग करके पति के साथ घर लौट रही थी।

विज्ञापन


घटना तमिलनाडु के नमक्कल जिले के राशिपुरम की है। पुलिस के अनुसार, बीते रविवार को पीड़ित महिला शॉपिंग के लिए निकली थी। उसके साथ उसका पति भी था। वापस लौटते समय पांच लोगों ने उनका पीछा किया और सुनसान जगह पर रोक लिया।
विज्ञापन


आरोपियों ने महिला के पति को पेड़ से बांध दिया और उसकी आंखों के सामने उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। वह मदद के लिए चीखती रही, लेकिन वहां कोई नहीं आया। लाचार पति भी दरिंदों से अपनी पत्नी की आबरू नहीं बचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पार कीं हैवानियत की हदें

gang rape with a woman in front of husband

टीओआई के अनुसार, हैवानियत के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया और धमकी देते हुए फरार हो गए। घर लौटने पर दोनों ने पड़ोसियों से घटना का जिक्र किया, जिसके बाद वे लोग इस मामले को लेकर एसपी एसआर सेंथिल कुमार के पास पहुंचे।

एसपी कुमार ने नामागिरीपेट्टाई पुलिस को शिकायत दर्ज कर जांच शुरू करने का निर्देश दिया। जांच में जुटी पुलिस को मंगलवार सुबह पता चला कि आरोपी कहां छुपे हुए हैं और उन्होंने तत्काल वहां छापा मारकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

कोयंबटूर: 65 साल के बुजुर्ग ने बच्ची से किया रेप

gang rape with a woman in front of husband

वहीं, कोयंबटूर के पोल्लाची में पुलिस ने नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में 65 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पीड़िता छठवीं कक्षा की छात्रा है। पुलिस के अनुसार रोजाना मजदूरी करके रोजी चलाने वाला आरोपी कुमार एस, पीड़िता का पड़ोसी है।

बीते 14 मार्च को पीड़िता अपने भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी, तभी आरोपी ने बच्ची को टीवी देखने के बहाने घर में बुलाया और उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी ने बलात्कार के बाद उसे किसी से इसका जिक्र न करने की भी धमकी दी।


पीड़िता उसी इलाके में मौजूद एक स्कूल की छात्रा है और रोजाना दोपहर में परीक्षा देने जाती थी। अगले दिन आरोपी ने उसे फिर से घर में बुलाया लेकिन जब लड़की ने मना किया तो वह उसे खींचकर घर के अंदर ले गया और दोबारा रेप किया।

घर से आ रही थीं बच्ची की चीखें

gang rape with a woman in front of husband

टीओआई के अनुसार, जब लड़की काफी देर तक घर नहीं पहुंची तो उसके घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। लड़की के चाचा ने आरोपी के घर से चीखें सुनीं तो भागते हुआ वहां पहुंचा।

उसने देखा कि आरोपी, बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा है। बच्ची के चाचा को देखकर आरोपी ने उसे छोड़ दिया और भाग निकला। पीड़ित बच्ची ने घर पहुंचकर मां को सारी दास्तां सुनाई।

बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत करके मामला दर्ज कराया, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि दो साल पहले आरोपी की पत्नी की मौत हो चुकी है और उसकी बेटा कहीं और नौकरी करता है।  पुलिस पीड़ित लड़की का मेडिकल करवा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed