यूपी: सोती रही मां, बेटी के साथ हुआ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव में मां के साथ सोई लड़की को अगवा कर गांव के ही पांच युवकों ने एक मकान में गैंगरेप किया।
शुक्रवार सुबह तलाश के दौरान पीड़िता एक आरोपी के मकान में बदहवासी की हालत में मिली। परिजनों ने पांच युवकों के खिलाफ तहरीर दी है, जबकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी करीब 17 वर्षीय लड़की के पिता कहीं बाहर रहकर काम करते हैं। घर पर लड़की अपनी मां और अन्य भाई-बहनों के साथ रहती है।
पड़ोस के मकान में मिली बदहवास
आरोप है कि गुरुवार देर रात करीब एक बजे गांव के ही पांच युवक लड़की को अगवाकर पड़ोस के एक मकान में ले गए। वहां आरोपियों ने पूरी रात लड़की के साथ गैंगरेप किया और सुबह उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए।
शुक्रवार सुबह लड़की के घर में नहीं मिलने पर उसकी मां ने लोगों के साथ मिलकर तलाश की तो वह बदहवास हालत में पड़ोस के मकान में मिली।
घर लाकर की गई पूछताछ में लड़की ने पांच युवकों के नाम बताते हुए घटना की जानकारी दी, जिस पर परिजन उसे लेकर थाना शाहपुर पहुंचे और घटना की तहरीर दी। आरोपी और पीड़िता एक ही समुदाय से बताए जा रहे हैं। हालांकि इंस्पेक्टर एपी गौतम ने घटना की जानकारी होने से इंकार किया है।