फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang rape in uttar pradesh

यूपी में जंगलराज: तीन महिलाओं से फिर गैंगरेप

Mon, 30 Jun 2014 04:22 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, दिल्ली
ब्यूरो /अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Jun 2014 04:22 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in uttar pradesh

यूपी की अखिलेश सरकार लाख दावे करे, लेकिन यूपी में रेप के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे। अब तो महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं रोज की बात हो गई हैं।

विज्ञापन


तमाम दावों के बावजूद यूपी सरकार बेखौफ बदमाशों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हो रही है। शामली से खबर आ रही है। एक पांच माह की गर्भवती महिला से दरिंदों ने गैंगरेप किया है।
विज्ञापन


कैराना क्षेत्र निवासी एक युवक ने अपनी पत्नी के साथ पुलिस ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसने नवादा पानीपत निवासी एक व्यक्ति के साझे में बैंगन और तरबूज की फसल बो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बेखौफ बदमाशों पर लगाम लगाने में नाकाम

Gang rape in uttar pradesh

आरोप है कि 20 जून की शाम वह बैंगन की फसल को बेचने के लिए दिल्ली गया हुआ था। खेत पर उसकी पांच माह की गर्भवती पत्नी, चार साल के बेटे के साथ अकेली थी। आरोप है कि इसी बीच उसका साझेदार अपने एक अज्ञात साथी के साथ पत्नी के पास पहुंचा।

दोनों पत्नी की कनपटी पर पिस्तौल लगाकर उसे एक कोठे में ले गए, जहां पर दोनों आरोपियों ने गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करते हुए गैंगरेप किया। गैंगरेप के आरोपी उसे मुंह खोलने पर पति सहित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पीड़ित दंपति का आरोप है कि गैंगरेप के संबंध में उन्होंने कैराना कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने आरोपी पक्ष से रिश्वत लेकर उनकी शिकायत को दबा दिया है।

जंगल गई विवाहिता से सामूहिक बलात्कार

Gang rape in uttar pradesh

पीड़ित दंपति ने इस संबंध में एसपी अनिल रॉय को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी ने इस संबंध में कैराना पुलिस से जानकारी तलब की है। उधर, कैराना कोतवाली इंचार्ज अजय कुमार चौहान ने बताया कि दोनों साझेदारों में पैसे के लेन-देन को लेकर झगड़ा हो गया था।

गैंगरेप की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया था, लेकिन पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंचकर आठ हजार रूपए में फैसला कर लिया था। उन्होंने बताया कि मामला पूरी तरह से झूठा है।

वहीं, बिजनौर में तीन व्यक्तियों ने शौच को गई एक विवाहिता को अगवा किया और उसके साथ बलात्कार किया है। घटना गंजदारानगर इलाके की है।

गांव के तीन युवकों ने अगवा कर किया बलात्कार

Gang rape in uttar pradesh

मंगलवार की रात में एक परिवार की 26 वर्षीय विवाहिता शौच के लिए जंगल गई थी। आरोप है कि उसको वहां गांव के ही तीन व्यक्तियों ने नशा सुंघाकर अपहरण कर लिया और कहीं ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी विवाहिता को उसके घर के बाहर छोड़कर भाग हो गए। विवाहिता को कई घंटे बाद होश आया। उसने पति को सारी बात बताई।

पति ने आरोपियों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दी। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

नाबालिग से हापुड़ में गैंगरेप, आक्रोश

Gang rape in uttar pradesh

तीसरी घटना में एक नाबालिग से हापुड़ में गैंगरेप किया गया है। घटना से हिंदू संगठनों में आक्रोश बताया जा रहा है।
   
मुजफ्फरनगर के जानसठ में नाबालिग के साथ दूसरे समुदाय के लोगों ने अपहरण कर उसके साथ हापुड़ में गैंगरेप किया। हालत बिगड़ने पर आरोपी रात को किशोरी को जानसठ बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए।

इस प्रकरण में थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार करने पर इंस्पेक्टर की एक वकील से काफी नोकझोंक हुई। पुलिस ने तहरीर लेकर युवती को डॉक्टरी मुआयने के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।

तमंचे के बल पर आतंकित कर किया दुराचार

Gang rape in uttar pradesh

कसबे की एक किशोरी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को अवगत कराया कि पिछले वर्ष उसकी बहन की शादी में दूसरे समुदाय के एक चालक ने अपनी डीसीएम में सामान ढोया था, तभी से चालक का किशोरी के घर पर आना-जाना हो गया।

आरोप है कि छह माह पूर्व चालक ने किशोरी को अकेले पाकर तमंचे के बल पर आतंकित कर दुराचार किया। आरोपी चालक ने किशोरी को धमकी दी थी कि यदि उसने अपने परिजनों को बताया तो वह उसके छोटे भाई को गोली मार देगा।

उसकी धमकी से किशोरी डर गई। इसी का फायदा उठाकर चालक किशोरी के साथ दुराचार करता रहा। आरोप है कि सोमवार को चालक अपने चार साथियों के साथ घर पर पहुंचा। उसने अपने साथियों के साथ दुराचार करने का प्रयास किया।

रिपोर्ट लिखने से इंकार पर हिंदू संगठनों का हंगामा

Gang rape in uttar pradesh

विरोध करने पर चालक अपने साथियों के साथ कार में किशोरी का अपहरण कर ले गए। किशोरी का आरोप है कि ये लोग उसे हापुड़ में एक सुनसान जगह पर ले गए, जहां आरोपियों ने उसके साथ बारी-बारी से दुराचार किया।

हालत बिगड़ने पर आरोपी मंगलवार की रात कार से किशोरी जानसठ बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गए। किशोरी किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरा घटनाक्रम बताया।

बुधवार की शाम हिंदू संगठनों के लोग किशोरी को साथ लेकर थाने पहुंचे। रिपोर्ट लिखने से इंकार करने पर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया। किशोरी के साथ मौजूद वकील की इंस्पेक्टर से काफी नोकझोंक हुई। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने तहरीर लेकर किशोरी को डॉक्टरी मुआयने के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed