फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in up

बसपा की महिला नेता से गैंगरेप, बनाया वीडियो!

Wed, 03 Sep 2014 11:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 03 Sep 2014 11:39 AM IST
विज्ञापन
gang rape in up

यूपी में बसपा की एक महिला नेता से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हरबंश मोहाल क्षेत्र में रहने वाली बसपा की एक पूर्व पदाधिकारी ने खुद के साथ गैंगरेप की शिकायत आईजी जोन आशुतोष पांडेय से की है। उन्होंने आरोप एक सपा नेता और उसके दो दोस्तों पर लगाया है।

विज्ञापन


युवती ने अश्लील वीडियो बनाए जाने और उसे सार्वजनिक करने की धमकी देकर साल भर से यौन शोषण का जिक्र किया है। आईजी ने मामले की जांच महिला थाना प्रभारी को सौंपी है। रिपोर्ट भी दर्ज करने को कहा है।
विज्ञापन


युवती ने आईजी को बताया कि मुहल्ले में सपा नेता का आना-जाना था। करीब एक साल पहले एक दिन सरकारी नौकरी दिलाने, पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा दिया। झांसे में आकर वह घंटाघर के एक होटल में साक्षात्कार देने गई। शाम का वक्त था। वहां चाय में नशीली चीज मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दुष्कर्म की वीडियो क्लीपिंग बनाकर कई बार रेप किया गया। एक साल तक यह सिलसिला चलता रहा। इस दौरान वह तीन बार गर्भवती हुई। युवती ने सपा नेता की पैठ थाने में होने की वजह से थानाध्यक्ष पर अविश्वास जताया।

अगवा करके किशोरी के साथ गैंगरेप

gang rape in up

वहीं, एक अन्य खबर में गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़ित किशोरी की ओर से पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

इनमें से तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़ा गया एक युवक ग्राम प्रधान का पुत्र बताया गया है। पुलिस ने युवकों के पास से शक्तिवर्धक छह कैप्सूल भी बरामद किया है। पुलिस दो आरोपियों की तलाश कर रही है।

पीड़ित किशोरी की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक सोमवार की रात 10 बजे वह अपनी झोपड़ी से टीवी देखकर किसी काम के लिए बाहर निकली। इसी दौरान दो बाइक पर सवार पांच युवक वहां पहुंचे और उसे पकड़ लिया।

उन लोगों ने मुझे जबरदस्ती नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया और बाइक से गांव से कुछ दूर सुनसान स्थान पर एक कमरे में ले गए। वहां पांचों ने उसके साथ गैंगरेप किया। भोर में तीन बजे युवकों ने जबरदस्ती मुझे दो हजार रुपये देते हुए धमकाया कि अगर घटना के बारे में किसी से जिक्र किया तो तुम्हें जान से मार देंगे।

बाइक सवार युवकों ने पकड़ा

gang rape in up

भोर में दो युवक उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान गश्त कर रहे चीता मोबाइल टीम के सिपाहियों की नजर पड़ी तो उन्होंने बाइक सवारों को रोका। जब पुलिस कर्मी युवकों से पूछताछ करने करने लगे तो मैंने सारा वाकया पुलिस वालों को बताया।

थानाध्यक्ष विष्णु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर पांच आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर आरोपी नजीर अहमद, सर्फुद्दीन अंसारी तथा यतेंद्र मौर्या को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि फरार दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

तलाशी के दौरान युवकों के पास सेक्स क्षमता बढ़ाने वाले छह कैप्सूल भी बरामद हुए हैं। किशोरी को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पकड़े गए आरोपियों में एक प्रधान का पुत्र बताया गया है। घटना की सूचना पर जिलाधिकारी चंद्रपाल सिंह तथा पुलिस अधीक्षक डा. उमेश चंद्र श्रीवास्तव भी शादियाबाद थाने पहुंचे और पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed