फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang rape in up

छात्रा के साथ घर में खींचकर दुष्कर्म

Tue, 02 Sep 2014 03:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 02 Sep 2014 03:52 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in up

छुट्टी के बाद घर लौट रही कक्षा बारह की छात्रा को तीन युवकों ने घर में खींच लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस कर गैंगरेप किया। मुंह से कपड़ा निकलते ही छात्रा ने शोर मचा दिया। पीड़ित परिजन जब आरोपियों के घर शिकायत करने पहुंचे, दो दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई।

विज्ञापन


इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को तहरीर दे दी गई है। मामला यूपी के हसनपुर है। एक व्यक्ति की बेटी नगर के एक इंटर कालेज में कक्षा बारह की छात्रा है। सोमवार को छात्रा छुट्टी के बाद दोपहर को कालेज से अपने घर जा रही थी। रास्ते में घात लगाए खड़े।
विज्ञापन


तीन युवकों ने छात्रा को पकड़ लिया और खींचकर घर के रास्ते के किनारे वाले कमरे ले गए और अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित परिजन जब आरोपियों के घर शिकायत करनें गए तो दोनों पक्षों में जमकर कहासुनी हुई। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर दे दी गई। देर रात कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रामपाल सिंह भाटी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

जाफराबाद बाग में महिला से गैंगरेप

Gang rape in up

हापुड़ की महिला को अगवा कर दो युवकों ने कैंट स्थित जाफराबाद बाग में सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि महिला को लिफ्ट के बहाने कार में बैठाकर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश किया था। महिला की शिकायत पर बृहस्पतिवार को लालकुर्ती थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नहीं चढ़े।

हापुड़ देहात थानाक्षेत्र के कोटला की महिला ने गौरव त्यागी और योगेश कुमार निवासी रुहाना खुर्द मुजफ्फरनगर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि दोनों आरोपी उसे बेहोश कर जाफराबाद बाग में लेकर आए थे, जहां उन्होंने दुष्कर्म किया। बेहोशी की हालत में आरोपी महिला को हापुड़ छोड़कर फरार हो गए थे।

आरोपी गौरव की हापुड़ में रिश्तेदारी थी, जिसके चलते महिला उसको पहले से जानती थी। महिला ने हापुड़ कोतवाली में आरोपियों की शिकायत की थी। घटनास्थल मेरठ का बताकर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

महिला का आरोप है कि आरोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर रिपोर्ट दर्ज नहीं होने दी। आरोपी लगातार पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित परिवार कोर्ट की शरण में गया। कोर्ट के आदेश पर बृहस्पतिवार को लालकुर्ती थाने में केस दर्ज हुआ। एसओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस जल्द उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजेगी। शुक्रवार को महिला का 164 का बयान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed