पहले दीदी बनाया फिर किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने साथियों संग मिलकर महिला से दुराचार किया है। वहशियों के चंगुल से खुद को छुड़ाकर अर्धनग्न हालत में भागी महिला ने सड़क किनारे एक घर में शरण ली। इस मामलें में पुलिस ने एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर हिरासत में लिया है।
घटना गोरखपुर के कैम्पियरगंज की है। यहां एक व्यक्ति की रेलवे क्रासिंग के पास पान की दुकान है। रामनगर केवटलिया गांव के संतोष की उसके गांव में रिश्तेदारी है। जहां आने जाने के दौरान संतोष का पान के दुकानदार से परिचय हुआ।
मेलजोल बढ़ा तो वह उसके घर आने लगा। संतोष पान की दुकान चलाने वाली उसकी पत्नी को दीदी कहता था। शुक्रवार शाम संतोष दुकान पर पहुंचा और पत्नी के बीमार होने की बात कही। देखभाल के लिए उसने मुंहबोली बहन को अस्पताल ले जाने की इजाजत मांगी।
शाम करीब सात बजे उसे लेकर जिला अस्पताल के लिए निकला। आरोप है कि नर्सरी पौधशाला के पास संतोष ने महिला से दुराचार किया। इसी दौरान उसके कुछ साथी भी आ गए और महिला से जबरदस्ती करने लगे। महिला ने किसी तरह भाग कर एक घर में शरण ली और परिजनों को सूचना दी।
जेल से बाहर आते ही महिला से दोबारा रेप
मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की, जिस पर पीड़िता ने एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। आरोपी युवक ने करीब एक साल पूर्व भी पीड़िता के साथ रेप किया था, जिसमें वह फिलहाल जमानत पर है।
छपार थाना क्षेत्र के गांव निवासी महिला का पति शनिवार सुबह चार बजे खेतों पर पानी चलाने गया था। घर पर महिला अकेली थी। आरोप है कि गांव का ही एक युवक घर में घुस आया और तमंचे के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए फरार हो गया।
पीड़िता के मुताबिक उसने छपार थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने उसे टरकाते हुए लौटा दिया। पीड़िता पुलिस ऑफिस पहुंची और एसएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़िता के अधिवक्ता अकलीम अहमद ने बताया कि आरोपी ने एक साल पूर्व भी दुष्कर्म किया था। इसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमें वह हाल ही में जमानत पर आया है।
तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म
शनिवार सुबह एक बार फिर उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। यहां तक की पीड़िता का मेडिकल भी नहीं कराया गया। छपार एसओ अरुण कुमार त्यागी का कहना है कि महिला के साथ आरोपी युवक द्वारा करीब एक साल पूर्व दुष्कर्म किया गया था।
उन्हें शनिवार को महिला के साथ मारपीट की जानकारी मिली थी। फिर से दुष्कर्म होने के संबंध में जांच कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, शाहजाहांपुर में तमंचे के बल पर किशोरी से दुष्कर्म करने की खबर है। आरोपी युवक ढाई महीने तक किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
थाने में तहरीर में दी तहरीर में 14 वर्षीय किशोरी के पिता ने बताया कि गांव में रहने वाला शिवपाल उनकी बेटी के साथ ढाई महीने से तमंचे के बल पर दुष्कर्म कर रहा था। बृहस्पतिवार की शाम जब उनकी बेटी खेत पर शौच के लिए गई तो परिवार वालों ने उसे शिवपाल के साथ देखा। परिवार वालों को देखते ही शिवपाल तमंचे से फायरिंग करते हुए फरार हो गया।