फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in up

यूपी के अमरोहा में सास-बहू से गैंगरेप

Thu, 14 Aug 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला, अमरोहा Updated Thu, 14 Aug 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
gang rape in up
समूचे प्रदेश को हिला देने वाली एक और वारदात दरिंदों ने कर डाली। अमरोहा शहर की पॉश कालोनी के एक घर में घुसे सशस्त्र बदमाशों ने सास-बहू को धमकाया और बाग में उठा ले गए। उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया और बाद में शरीर के सारे जेवर उतरवाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


इस सनसनीखेज वारदात की खबर रात में ही पुलिस को हो गई। तब से खलबली मची हुई है। एसपी ने तो रात में ही कांबिंग कराई थी बुधवार की सुबह डीआईजी और जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। अबतक पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है।

विज्ञापन


हिला देने वाली यह वारदात थाना अमरोहा देहात क्षेत्र में जोया रोड स्थित पॉश कालोनी की है। स्वास्थ्य विभाग के एक कर्मचारी के घर में मंगलवार रात लगभग पौने एक बजे तीन बदमाश घुस आए और बरामदे में सो रहीं उसकी पत्नी, मां व दो साल के बेटे को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बलात्कार के बाद लूटे गहने

gang rape in up

घरवालों ने बताया कि बदमाशों ने मासूम पर तमंचा तान दिया था और जान से मारने की धमकी दे रहे थे। डरा धमकाकर दोनों महिलाओं को मकान से बाहर पश्चिम की तरफ आम के बाग में ले गए। यहां सास-बहू से बलात्कार किया और कानों के कुंडल सोने की अंगूठी, पायलें आदि गहने लूट लिए और फरार हो गए।

बदमाशों के चंगुल से छूटकर सास के साथ घर पहुंची बहू ने पति को जानकारी दी। पति ने पुलिस कंट्रोल रूम का 100 नंबर डायल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर देहात थाना पुलिस, फिर एसपी, एएसपी, सीओ भी रात लगभग ढाई बजे मौके पर पहुंच गए और मामले की जानकारी ली।

बदमाशों की तलाश में कांबिग भी की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। सुबह एसपी के साथ डीएम वेदप्रकाश और बाद में डीआईजी गुलाब सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर छानबीन की। अबतक कोई सुराग हाथ नहीं लगा था।

सामने बन रहे मकान के मजदूरों पर शक

gang rape in up

एसपी ने बताया कि पीड़ित के मकान के सामने एक मकान बन रहा है, उसमें काम करने वाले कुछ मजदूरों पर बहू ने शक जाहिर किया है। इसको लेकर भी मजदूरों से पूछताछ की गई। जिस मजदूर पर शक है वह आया नहीं था, इसलिए उसके बारे में भी पता किया जा रहा है।

एसपी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के खुलासे को लेकर तीन टीमें गठित की गईं हैं। एक टीम एएसपी शकील अहमद और दूसरी टीम सीओ के नेतृत्व में गठित की गई है। तीसरी टीम के साथ एसओ देहात डीसी शर्मा खुद लगे हुए हैं।

दोस्त हिरासत में, पूछताछ जारी
एसपी ने बताया कि दोस्तों से भी घटना को लेकर पूछताछ की जा रही है, कुछ और लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। चौकीदार से भी पूछताछ की जाएगी। घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed