फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in up

ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली, हो गया गैंगरेप

Wed, 30 Jul 2014 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 30 Jul 2014 12:46 PM IST
विज्ञापन
gang rape in up

मुंबई के शक्ति मिल जैसी घटना मथुरा में दोहराई गई। ब्वायफ्रेंड के साथ घूमने निकली 17 वर्षीय किशोरी को पांच युवकों ने दबोच लिया। विरोध करने पर ब्वाय फ्रेंड को पीटकर भगा दिया और किशोरी के साथ गैंग रेप किया।

विज्ञापन


घटना शहर के एक प्रमुख स्कूल पास जंगल में हुई। किशोरी कोतवाली क्षेत्र के साप्ताहिक बाजार में कपड़े की फड़ लगाने वाले की बेटी है और अपने पिता के काम हाथ भी बंटाती है। इस काम में उसका ब्वाय फ्रेंड भी इनकी मदद करता है।
विज्ञापन


मंगलवार को पार्क में बाप बेटी दोनों कपड़े की दुकान लगाने गए थे। दोपहर दो बजे किशोरी के पास उसके ब्वाय फ्रेंड का फोन आया और वह उससे मिलने सदर बाजार स्थित कृष्णापुरी तिराहे पर चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच युवकों ने बनाया हवस का शिकार

gang rape in up

वहां से वह दोनों साथ घूमने निकल गए। मंगलवार अपराह्न तीन बजे वे दोनों स्कूल के पास स्थित जंगल से गुजर रहे थे तभी पांच युवक आए और किशोरी से छेड़खानी करने लगे।

किशोरी व उसके ब्वाय फ्रेंड ने इसका विरोध किया तो उन्होंने दोनों को पीटना शुरू कर दिया और उसके ब्वाय फ्रेंड को पीटकर भगा दिया। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने किशोरी के साथ दुराचार किया।

सायं 4:30 किशोरी ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सदर पुलिस दुराचार होने वाले स्थल पर गई। बाद में किशोरी को चिकित्सकीय परीक्षण को भेजा। पुलिस किशोरी के ब्वायफ्रेंड को भी खोज रही है।

आठ साल की बच्ची को बनाया शिकार

gang rape in up

वह रिफाइनरी क्षेत्र में बनी कांशीराम आवासीय कालोनी में रहता है और घटना के बाद से उसके दोनों मोबाइल स्विच ऑफ हैं। देर रात्रि किशोरी को डीएनए डीएनए प्रोफाइल टेस्ट कराने के लिए जिला अस्पताल से आगरा रेफर कर दिया गया। इस मामले में सीओ सिटी अनिल यादव ने बताया कि किशोरी की तहरीर पर पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

वहीं, धारूहेड़ा के एक पार्क में खेल रही आठ साल की बच्ची से एक दरिंदे ने दुष्कर्म किया। मेडिकल में रेप की पुष्टि हो गई है। बच्ची की मां की शिकायत पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। यह वारदात सोमवार शाम की है।
 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हाईवे स्थित एक कंपनी के फ्लैट में महिला परिवार समेत रहती है। कुछ फ्लैट का निर्माण कार्य चल रहा है। महिला के सामने वाले फ्लैट में एक अधेड़ व्यक्ति भी रहता है। आरोप है कि सोमवार शाम महिला की आठ साल की बेटी पार्क में बच्चों के साथ खेल रही थी।

रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार

gang rape in up

उसी दौरान उक्त अधेड़ व्यक्ति वहां आया और बच्ची को बहला- फुसलाकर पार्क में सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बच्ची का मुंह दबा दिया। रेप करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

किशोरी ने घर पहुंचकर मां को आपबीती बताई। मंगलवार को महिला बच्ची को लेकर पुलिस थाने पहुंची और आरोपी की शिकायत की। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा, जहां दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पॉस्को में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

सेक्टर छह पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश ने बताया मंगलवार को मेडिकल परीक्षण के बाद मामला दर्ज कर लिया है। वह मूलरूप से कोलकाता का रहना है। आरोपी का नाम नारायणपा है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed