फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang rape in up

यूपी में थम नहीं रही गैंगरेप की वारदातें

Sat, 28 Jun 2014 01:03 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 28 Jun 2014 01:03 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in up

उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं और गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां रेप और गैंगरेप का सिलसिला लगातार जारी है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर, शामली और मेरठ से फिर दरिंदगी की खबरें हैं। सिद्धार्थनगर में दो फुफेरी नाबालिग बहनों को अगवा कर पांच लोगों ने एक महाविद्यालय में सामूहिक दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए दो को गिरफ्तार कर लिया है। सूचना मिलने पर एसपी गांव में पहुंचे और पीड़ित घर वालों से मुलाकात की। दोनों लड़कियों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन के भीतर दुष्कर्म की यह दूसरी घटना

Gang rape in up

यहां तीन दिन के भीतर दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है। लोटन कोतवाली क्षेत्र की दो नाबालिग फुफेरी बहनें गुरुवार रात करीब 10 बजे गांव के बाहर शौच के लिए गई थीं।

पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि जब काफी देर बाद दोनों नहीं आईं तो भाई और मैं उन्हें खोजने निकला। काफी तलाश के बाद भी दोनों नहीं मिलीं। करीब 1.30 बजे कुछ युवक दोनों को बाइक पर बैठाकर ला रहे थे।

हम लोगों को देखकर दोनों बहनों को छोड़कर भाग गए। पीड़ित किशोरियों ने बताया कि तरघौना निवासी सोनू उर्फ  दीनानाथ, गंगा यादव उर्फ प्रधान, अंकित सिंह, पहलवान और लोटन कस्बा निवासी संदीप कसौधन रात में हम दोनों को जबरदस्ती बाइक से उठा ले गए।

पुलिस कर रही थी मामले को रफादफा करने की कोशिश

Gang rape in up

चिल्लाने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वे लोग हमें एक महाविद्यालय में ले गए। सभी लोगों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर बुरी तरह मारते-पीटते रहे।

धमकी दी कि अगर कहीं बताया तो तुम्हें और तुम्हारे घरवालों को जान से मार देंगे। मामले की शिकायत लेकर शुक्रवार को जब पीड़ित के घर वाले लोटन कोतवाली पहुंचे तो पुलिस ने पहले मामला रफादफा करने की कोशिश की।

लेकिन मामला मीडिया में आने के बाद पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट और एससी-एसटी का मुकदमा पंजीकृत किया। दो आरोपियों सोनू और संदीप को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बहन के साथ मॉर्निंग वाक पर गई युवती से गैंगरेप

Gang rape in up

पीड़ित घर वालों का कहना है कि आरोपी मनबढ़ हैं और रसूख वाले हैं, इसलिए पुलिस मामले को दबाने में जुटी थी। मामला एसपी तक पहुंचा तो मुकदमा दर्ज हुआ।

मेरठ में बहन के साथ मॉर्निंग वाक पर गई युवती से पांच लोगों ने गैंगरेप किया। छोटी बहन ने भागकर परिजनों को सूचना दी तो वो मौके पर पहुंचे। आरोप है कि पहले तो पुलिस ने कार्रवाई नहीं की बाद में एसएसपी से शिकायत करने के बाद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

मलियाना निवासी युवती बहन के साथ शुक्रवार प्रात: पांच बजे मार्निंग वॉक पर घाट और पुट्ठा रोड पर गई थी। छोटी बहन पीछे थी, जबकि बड़ी आगे जा रही थी। आरोप है कि रास्ते में सुशील पुत्र राजपाल, यशपाल पुत्र तिलकाम तथा राजेंद्र उर्फ पप्पू निवासी ग्राम पुट्ठा और उनके दो साथियों ने युवती को रोक लिया।

छोटी बहन दौड़कर घर गई और परिजनों को बताया

Gang rape in up

पांचों युवकों से हाथापाई होते देख छोटी बहन घबरा गई और दौड़कर घर पहुंची। परिजनों को इस बारे में बताया, जिसके बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। देखा कि युवती खेत में बदहवास हालत में पड़ी थी।

परिजनों ने टीपीनगर थाना पुलिस को वारदात की सूचना दी, मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसके बाद वकीलों से संपर्क कर पीड़ित लड़की और उसके परिजन एसएसपी दफ्तर पहुंचे।

तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद टीपीनगर थाना पुलिस ने तीनों नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया।

आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर

Gang rape in up

गैंगरेप के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद टीपीनगर थाना पुलिस ने पीड़ित युवती का मेडिकल करा दया। एसओ का कहना है कि शनिवार को युवती को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी, मगर हाथ नहीं आ सके।         
           
युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में जब पुलिस ने छानबीन की, तो जमीन का विवाद भी सामने आया। मालूम चला है कि करीब दो करोड़ रुपये की कृषि भूमि के कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है।

एक पक्ष के लोगों का जमीन पर कब्जा है। उसी विवाद में एक महीना पूर्व मारपीट हुई थी, जिसमें एनसीआर दर्ज हुई तथा दोनों पक्षों को पुलिस ने मुचलका पाबंद किया था।

बच्ची से दुष्कर्म और महिला से गैंगरेप

Gang rape in up

वहीं, शामली में एक बच्ची से दुष्कर्म और महिला से गैंगरेप की खबर है। बाबरी क्षेत्र के एक गांव में घर के पास खेल रही बच्ची को खेत पर ले जाकर एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

उधर, थानाभवन निवासी एक महिला ने तीन युवकों पर घर में घुसकर गैंगरेप का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत की है।

शुक्रवार को बाबरी क्षेत्र के एक गांव निवासी गरीब मजदूर ने अपने कई परिजनों के साथ स्थानीय थाने पहुंचकर बताया कि 25 जून को उसकी 12 वर्षीय बेटी घर के पास ही कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी।

बेटी डरी सहमी घर लौटी तो हुई जानकारी

Gang rape in up

इसी बीच गांव का ही एक शादीशुदा युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर खेतों में ले गया। आरोप है कि खेत पर युवक ने बेटी के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप कर दिया।

मजदूर ने बताया कि इसके बाद उसकी बेटी डरी सहमी घर लौट आई, लेकिन गुरुवार को बेटी की हालत बिगड़ने पर उन्होंने उससे पूछताछ की। पूछताछ में बेटी ने युवक की शिकायत की।

पीड़ित पक्ष ने इस संबंध में थाने पर शिकायती तहरीर देते हुए आरोपी युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सीओ विजय कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।

तीनों युवकों ने मारपीट कर किया गैंगरेप

Gang rape in up

उन्होंने बताया कि लड़की को मेडिकल के लिए भेजा गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई के लिए मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उधर, थानाभवन निवासी एक महिला ने शुक्रवार को स्थानीय थाने पर तहरीर देकर बताया कि 25 जून की रात वह अपने घर पर सो रही थी।

इसी बीच मोहल्ले के ही तीन युवक उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों युवकों ने उसे मारपीट कर घायल करते हुए गैंगरेप किया। विवाहिता ने बताया कि घटना की रात ही उसने पुलिस में आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नही की।

थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी दोहरे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। आरोपों की पुष्टि होने पर आरोपियों की खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed