फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in up

किशोरी को घर से अगवा कर गैंगरेप

Fri, 27 Jun 2014 01:21 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, संभल
ब्यूरो /अमर उजाला, संभल Updated Fri, 27 Jun 2014 01:21 PM IST
विज्ञापन
gang rape in up

यूपी में बलात्कार की घटनाएं बंद होने का नाम ही नहीं ले रही है। रोजाना कोई-न-कोई नया मामला सामने आने लगा है।

विज्ञापन

 
संभल कोतवाली थाना क्षेत्र में घर से एक किशोरी को दूसरे समुदाय के तीन युवकों ने अगवा कर लिया। खेत में ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया।

बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी बेहोशी की हालत में मिली। होश में आने के बाद उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी तो खलबली मच गई। भाजपा नेताओं ने भी कोतवाली जाकर विरोध दर्ज कराया। एएसपी और सीओ मौके पर पहुंचे। एक नामजद व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कराई गई है।

दूसरे समुदाय के तीन युवकों पर आरोप

gang rape in up

कोतवाली थाना क्षेत्र में एक किशोरी मध्यरात्रि में टायलेट के लिए उठी तो उसी समय उसके दरवाजे पर दस्तक हुई। जैसे ही उसने दरवाजा खोला तो गेट पर खड़े तीन युवकों ने उसे गन प्वाइंट पर ले लिया।

उसे अगवा करके खेत पर ले गए। जहां उसके साथ तीनों ने दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोश हो गई तो छोड़कर भाग गए। सुबह उधर से गुजरे एक व्यक्ति ने परिजनों को सूचना दी।

होश में आने के बाद किशोरी ने दूसरे समुदाय के तीन युवको द्वारा गैंगरेप किए जाने की घटना बताई तो खलबली मच गई। परिजन किशोरी को लेकर कोतवाली आए। भाजपा नेता राजेश सिंघल भी कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

तमंचे दिखाकर किशोरी से रेप

gang rape in up

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। इस पर एएसपी विनोद कुमार मिश्र घटना स्थल पर पहुंचे। पिता की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई है। आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

वहीं, शिकारपुर क्षेत्र के एक गांव में घर की छत पर सो रही किशोरी से पड़ोसी युवक ने तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पीड़िता के शोर मचाने पर परिजनों को आता देखकर आरोपी भाग गया।

बुधवार रात क्षेत्र के एक गांव में 14 वर्षीय लड़की अपनी मां के साथ घर की छत पर सो रही थी। आरोप है कि पड़ोसी युवक उसे तमंचे के बल पर उठा ले गया और उससे दुष्कर्म किया। पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन के शोर मचाने पर आरोपी धमकी देकर भाग गया। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed