{"_id":"598105f4ce334e2ff3dd04654d6c6d40","slug":"gang-rape-in-up-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम के गढ़ में किशोरी से गैंगरेप, मौत की धमकी","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
मुलायम के गढ़ में किशोरी से गैंगरेप, मौत की धमकी
अमर उजाला, इटावा
Updated Fri, 22 Nov 2013 11:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में मुलायम के गढ़ इटावा में भरथना क्षेत्र के एक गांव में पंद्रह वर्षीय किशोरी के साथ पड़ोसी गांव के दो युवकों ने गैंगरेप किया। दोनो आरोपी किशोरी को जबर्दस्ती अपनी बाइक से गांव के बाहर एक सूने मकान में ले गए।
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। इससे पहले आरोपी पक्ष ने गांव में पंचायत कर धमकाते हुए राजीनामे की कोशिश की।
विज्ञापन
लिफ्ट देकर साथियों ने लूट ली अस्मत
पीड़ित किशोरी के भाई ने बताया कि 19 नवंबर को उसकी बहन सुबह करीब पांच बजे शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर तक न लौटने पर खोजबीन की गई तो गांव के बाहर बेसुध पड़ी मिली। होश में आने पर उसने आपबीती सुनाई तो परिजन सन्न रह गए।
विज्ञापन
बॉयफ्रेंड की खोली पोल, तो प्रेमिका को मिली मौत
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि पड़ोसी गांव कुनैठी निवासी हरिविलास का पुत्र महेंद्र उर्फ सिंकी और नगला भागा निवासी बलवंत सिंह का पुत्र अवधेश उर्फ टिक्का बाइक से उसे एक सूने मकान में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। उस समय वह खेतों में शौच के लिए जा रही थी।
तीन महिलाओ को 30 साल तक बनाए रखा गुलाम
घटना से वाकिफ होने के बाद परिजन जब पीड़िता को लेकर फरियाद करने थाने जा रहे थे तो असलहों से लैस आरोपी पक्ष के लोगों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। जबर्दस्ती पंचायत कर दबाव में लेने का प्रयास किया। बचते-बचाते किसी तरह गुरुवार सुबह परिजनों थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी।
दोपहर बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।