फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in rohtak

सो रही लड़की को उठाया और किया गैंगरेप

Tue, 02 Sep 2014 12:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Tue, 02 Sep 2014 12:47 PM IST
विज्ञापन
gang rape in rohtak

लड़कियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन के तमाम दावे फेल साबित हो रहे हैं। जिले में छेड़छाड़ और दुष्कर्म की घटनाएं बदस्तूर जारी हैं। अब घर में सो रही नाबालिग लड़की का अपहरण कर गैंग रेप किए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पुलिस ने लड़की के बयान पर आरोपी चार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थाना लाखनमाजरा के अंतर्गत आने वाले एक गांव निवासी 16 वर्षीय लड़की 28 अगस्त की रात को घर के आंगन में सो रही थी।
विज्ञापन


मां-बाप घर के भीतर सो रहे थे। रात साढ़े 12 बजे गांव के ही चार युवक दीवार फांदकर घर के भीतर घुसे और लड़की का मुंह दबोच लिया। किशोरी ने बताया कि वे उसे वहां से उठाकर साथ लगती एक दुकान में ले गए और गैंग रेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। युवकों की धमकी के डर से उसने दो दिन तो किसी को नहीं बताया, लेकिन बाद में उसने अपने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। परिजनों ने थाना लाखनमाजरा में शिकायत दर्ज कराई है।

मजिस्ट्रेट के सामने कराए बयान
मामले की जांच अधिकारी महिला एएसआई सुदेश ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर उसके ही गांव के चार युवकों नीरज, मीनू, भंडारी और मंजीत के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और मजिस्ट्रेट के सामने बयान रिकॉर्ड किया है। आरोपी अभी फरार हैं, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। की गुहार लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed