फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in muzaffarnagar.

दो दिन तक गैंगरेप के बाद किशोरी को मेरठ रोड पर फेंका

Sat, 01 Nov 2014 02:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 01 Nov 2014 02:18 AM IST
विज्ञापन
gang rape in muzaffarnagar.

मुजफ्फरनगर में सुजड़ू चौकी क्षेत्र में पिता से बिछड़ी किशोरी को चार युवकों ने अज्ञात स्थान पर बंधक बनाकर दो दिन तक गैंगरेप किया।

विज्ञापन


रात में बेहोशी की हालत में आरोपी किशोरी को मेरठ रोड पर फेंककर फरार हो गए, जहां से पुलिस ने पीड़िता को बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

बागपत जनपद के रमाला थाना क्षेत्र के गांव निवासी ने एसएसपी एचएन सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि 28 अक्तूबर को वह 13 साल की बेटी को दवा दिलाने के लिए सहारनपुर ले गया था। वहां से उसकी बेटी लापता हो गया थी, जिसकी तहरीर भी सहारनपुर के संबंधित थाना पुलिस को दी गई थी। वहां से किशोरी किसी तरह मुजफ्फरनगर रोडवेज स्टैंड पहुंच गई।
विज्ञापन


आरोप है कि बस स्टैंड से गांव के ही दो युवकों ने उसे घर छोड़ने का झांसा देकर कार में बैठा लिया और सुजड़ू चौकी क्षेत्र में अज्ञात स्थान पर रखकर दो अन्य साथियों के साथ दो दिन तक गैंगरेप किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


30 अक्तूबर की तड़के आरोपी बेहोशी की हालत में किशोरी को मेरठ रोड पर फेंककर फरार हो गए थे, जहां से लोगों ने किशोरी को सुजड़ू चौकी पुलिस सौंप दिया था। पुलिस ने किशोरी के परिजनों को गांव से बुलाकर पीड़िता को उनके हवाले कर दिया था।

पीड़ित परिजनों ने किशोरी से गैंगरेप करने वाले आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। उधर, सुजड़ू चौकी इंचार्ज राजकुमार शर्मा का कहना है कि 30 अक्तूबर की सुबह कुछ लोग किशोरी को उनके पास लेकर आए थे।


उससे पूछताछ के बाद परिजनों को बुलाकर उसे उनके हवाले कर दिया गया था। उस समय किशोरी ने दुष्कर्म संबंधी किसी तरह की जानकारी नहीं दी थी। अफसरों के आदेश पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed