{"_id":"c330d527041b1d445a0414d71f91964f","slug":"gang-rape-in-moradabad-hotel-after-black-mailing-a-woman-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को ब्लैकमेल करके होटल में गैंगरेप","category":{"title":"Crime Archives","title_hn":"क्राइम आर्काइव","slug":"crime-archives"}}
महिला को ब्लैकमेल करके होटल में गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sat, 16 May 2015 01:37 PM IST
विज्ञापन
इंटनरेट पर अश्लील फोटो डालने की धमकी देकर अमरोहा की एक महिला से दो लोगों ने गैंगरेप किया। बार-बार उसे होटल बुलाकर उसके साथ बलात्कार करते रहे। आरोपियों ने जब महिला को सेक्स रैकेट में इस्तेमाल करना चाहा तो महिला ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का केस दर्ज कर लिया है।
अमरोहा में कोतवाली क्षेत्र में सलानी चुंगी निवासी एक महिला ने अपने मोहल्ले के ही राहुल पुत्र शेर सिंह और गौरव पुत्र राजेंद्र के खिलाफ सामूहिक बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि आरोपियों ने चोरी छुपे उसके अश्लील फोटो खींच लिए और इन फोटो को नेट पर डालने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करते रहे। महिला ने एफआईआर में कहा है कि आरोपियों ने कई बार उसे मुरादाबाद में बुध बाजार स्थित चावला होटल में बुलाया और यहां उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि बदनामी के डर से वो सबकुछ सहती रही लेकिन अब आरोपी उसे सेक्स रैकेट में झोंकना चाहते थे।