मेरठ में फिर गैंगरेप, किशोरी की हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के मेरठ से फिर एक गैंगरेप की खबर है। कंकरखेड़ा क्षेत्र में दो युवकों ने सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसकर छोटे भाई को बंधक बनाकर किशोरी को अगवा किया, फिर गैंगरेप के बाद हत्या कर शव घर के पास ही फेंककर फरार हो गए।
पुलिस के तीन घंटे देरी से पहुंचने और आत्महत्या में केस दर्ज करने पर परिजनों व ग्रामीणों में रोष है। किशोरी के पिता अपनी पत्नी और तीन छोटे बच्चों के साथ शुक्रवार दोपहर ससुराल गए थे। घर पर किशोरी (15) और छोटा भाई (10) ही थे।
चश्मदीद छोटे भाई ने बताया कि रात 12 बजे पड़ोसी शादाब और उसका साथी घर में घुस आए। मारपीट के बाद बच्चे को कमरे में बंद कर दिया और किशोरी को उठाकर ले गए। शनिवार सुबह पांच बजे किशोरी बेहोशी की हालत में घर से 50 मीटर दूरी पर पड़ी मिली।
भाई को बंधक बनाकर किया था अगवा
वह लहूलुहान थी और मुंह से झाग निकल रहे थे। ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इसके बाद ग्रामीण किशोरी को लेकर उसके घर पहुंचे, तो वहां बाहर से कुंडी लगी थी। लोगों ने बच्चे को बंधनमुक्त किया और किशोरी के पिता को फोन कर पुलिस को सूचना दी।
ग्रामीण किशोरी को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन घंटे बाद आठ बजे कंकरखेड़ा एसओ पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने अंतिम संस्कार करने को कहा, तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया।
ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजा। पुलिस ने आत्महत्या बताकर खुद तहरीर लिखी और परिजनों से हस्ताक्षर कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने आरोपी शादाब और उसके साथी पर हत्या की बजाय आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप
वहीं, स्वतंत्रता दिवस पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में हो रही बलात्कार की घटनाओं पर चिंता जता रहे थे, उसी दिन सादाबाद के एक गांव में छात्रा के साथ दरिंदगी की गई। दो युवकों ने एक छात्रा को कमरे में घंटों बंधक बनाकर रेप किया।
इतना ही नहीं इस दौरान मोबाइल फोन से छात्रा के फोटो भी खींचे। घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सिकंदराराऊ में हाल में ही हुई गैंगरेप की घटनाएं लोग भूले ही नहीं थे कि अब सादाबाद के एक गांव में दरिंदगी की घटना सामने आई है।
इंटर की 16 वर्षीय छात्रा शुक्रवार को दोपहर 12 बजे जब अपनी सहेली के यहां जा रही थी, आरोप है तभी आशा पुत्री भगवान सिंह ने उसे अपने भाई भागेश के घर बुला लिया और कमरे में बंद कर दिया।
मोबाइल से गैंगरेप का फोटो भी खींचा
वहां पहले दो युवक सुनील व नरेंद्र उर्फ मुंडा मौजूद थे। तहरीर में आरोप है कि इन दोनों युवकों ने इस छात्रा के साथ रेप किया। इन दोनों ने मोबाइल से फोटो भी खींच लिए।
उसके बाद वहां आशीष को बुला लिया और उसे धमकी दी कि यदि उसने यह बात अपने परिजनों को बताया कि उसे व उसके परिवार वालों को जान से मार देंगे। बाद में शाम 7 बजे उसे अशर्फी देवी पत्नी भगवान सिंह ने कमरे से बाहर निकाला और यह कहा कि जो कुछ हुआ, उसे भूल जाना।
पीड़िता के परिजन शनिवार को थाना सादाबाद आए और तहरीर दी। अपर पुलिस अधीक्षक अजय प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है और अब विवेचना की जाएगी। छात्रा को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया है।