फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in bagpat

अस्पताल से महिला का अपहरण, दोबारा रेप

Thu, 25 Sep 2014 12:12 PM IST
Updated Thu, 25 Sep 2014 12:12 PM IST
विज्ञापन
gang rape in bagpat

पहले एक महिला से रेप होता है फिर समझौता और फिर उसके साथ गैंगरेप किया जाता है। मामला बागपत के बड़ौत इलाके का है। क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ शनिवार को हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने एसपी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन


जब वह मंगलवार को महिला पुलिस के साथ सीएचसी बड़ौत में मेडिकल कराने पहुंची और वहां से उसे बागपत रेफर किया, इसी बीच कार में आए आरोपी पक्ष के चार लोग तमंचों के बल पर दंपति को उठा ले गए।
विज्ञापन


उन्होंने पति को बिजरौल गांव के जंगल में छोड़ा और महिला को लेकर तहसील आए। वहां तमंचों के बल पर उसके फैसले के कागजों पर अंगूठे लगवाए और बाद में उसे जंगले में ले गए। वहां दो लोगों ने उसके साथ फिर बलात्कार किया और बेहोशी की हालत में छोड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत शनिवार को थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी पत्नी के साथ घर में घुसकर गांव के ही एक ही युवक ने दुराचार किया, पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो उन्होंने इसकी शिकायत एसपी को की।

एसपी के आदेश पर पहले हुई थी रिपोर्ट दर्ज

gang rape in bagpat

एसपी ने 22 सितंबर को कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए। तब इस मामले में पुलिस ने आरोपी को नामजद कर रिपोर्ट दर्ज की। 23 सितंबर को महिला पुलिस के साथ महिला बड़ौत सीएचसी में मेडिकल के लिए गई, लेकिन वहां महिला चिकित्सक न होने पर बागपत रेफर किया।

इसी बीच सीएचसी में कार में सवार चार लोग आए, जो आरोपी पक्ष के थे। उन्होंने तमंचों के बल पर फैसला करने का दबाव बनाया, न मानने पर दंपति को तमंचों के बल पर कार में डालकर ले गए।

पीड़ित ने बताया उसे वे बिजरौल गांव के जंगल में छोड़ गए और उसकी पत्नी के तहसील में लाकर तमंचों के बल पर फैसलों के कागजात पर अंगूठे लगवाएं और जंगल में ले गए, वहां दो लोगों ने फिर उसके साथ बलात्कार किया।

इस दौरान उसकी पत्नी बेहोश हो गई। मंगलवार की देर शाम होश आने पर वह अपने घर पहुंची। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस रात में ही गांव पहुंची और खानापूर्ति कर चली आई।  बुधवार की सुबह उसने फिर इस मामले की तहरीर दी है। कोतवाल अनिल कपरवान ने बताया मामले की जांच चल रही है। पहले मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed