फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   gang rape in azamgarh.

आजमगढ़: महिला से गैंगरेप, घोंपा चाकू

Fri, 17 Oct 2014 07:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरिया बाजार (आजमगढ़)
ब्यूरो/अमर उजाला, गोरिया बाजार (आजमगढ़) Updated Fri, 17 Oct 2014 07:49 PM IST
विज्ञापन
gang rape in azamgarh.

आजमगढ़ में कंधरापुर थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ 15 अक्तूबर की रात तीन युवकों ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पैर में चाकू घोंप दिया। शुक्रवार को पीड़ित ने बिलरियागंज थाने में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

विज्ञापन


पीड़ित के मुताबिक, वह 13 अक्तूबर की शाम बिलरियागंज थानाक्षेत्र में अपनी बहन के घर गई थी। वहां से 15 अक्तूबर को पटवध गांव में मेला देखने गई। मेले से घर लौटते समय पटवध निवासी
विज्ञापन


सुनील बहला-फुसलाकर सरैया गांव के बाहर स्थित एक खंडहरनुमा मकान में ले गया और दुष्कर्म करने लगा।

उसी दौरान बिलरियागंज थानाक्षेत्र के मानपुर निवासी उमेश राम, झूरई राम भी पहुंचे और इन दोनों ने भी दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पैर में चाकू घोंप दिया।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित को मेडिकल के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बिलरियागंज अनिल प्रकाश सिंह ने बताया कि दुष्कर्म और चाकू घोंपने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी घर छोड़कर भाग गए हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed