फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang rape in Allahabad

स्कूल में लड़की के साथ किया रातभर बलात्कार

Fri, 04 Apr 2014 09:50 PM IST
Updated Fri, 04 Apr 2014 09:50 PM IST
विज्ञापन
Gang rape in Allahabad
यूपी की कानून-व्यवस्था को तार-तार करते हुए बृहस्पतिवार को बदमाशों ने शाम को चौराहे से एक महिला को उठा लिया और उसके साथ स्कूल में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना इलाहाबाद के हनुमानगंज इलाके की है।
विज्ञापन


अपनी सहेली से मिलने के बाद शहर लौटने की खातिर सहसों चौराहे पर बस का इंतजार कर रही उस युवती को बाइक सवार दो लोगों ने अगवा करने के बाद गैंगरेप किया। रात भर उसे थरवई इलाके के एक स्कूल में रखकर मनमानी करने के बाद उसे भोर में धमकी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन


युवती ने कंट्रोल रूम में फोन किया तो पुलिस वहां पहुंची। उसे सरायइनायत थाने ले जाया गया सीओ ने भी उससे घटना के बारे में पूछताछ की। फिर दो अज्ञात लोगों पर बलात्कार का केस लिख पुलिस ने पीड़ित को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा। दुराचारियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को चौराहे से बदमाशों ने उठाया

Gang rape in Allahabad

बृहस्पतिवार भोर में करीब पांच बजे कंट्रोल रूम में फोनकर एक युवती ने कहा कि वह थरवई के कांदी गांव के बाहर खड़ी है। उसके साथ गैंगरेप किया गया है। कंट्रोल रूम से यह खबर मिलते ही थरवई और सरायइनायत थाने की पुलिस वहां पहुंच गई।

युवती ने कहा कि उसे सहसों चौराहे से अगवा किया गया था। घटनास्थल सरायइनायत थाना क्षेत्र में होने की वजह से युवती को उसी थाने ले जाया गया। वहां सीओ फूलपुर अलका धर्मराज ने भी आकर युवती से बात की।

32 वर्षीय इस युवती ने बयान दिया कि वह प्रतापगढ़ में लालगंज इलाके की रहने वाली है। करीब दस साल पहले उसका ब्याह जौनपुर जनपद में हुआ था। उसका पति शहर के झलवा इलाके में रहकर काम करता है। वह भी साथ रहती है। उसके बच्चे नहीं है।

तमंचा लगाकर किया अपहरण

Gang rape in Allahabad

युवती के मुताबिक, बुधवार दोपहर वह झलवा से उतरांव इलाके में अपनी एक सहेली से मिलने गई थी। वहां से शाम को निकली तो सहसों चौराहा पहुंचने में रात साढे़ आठ बज गए। वहां शहर जाने वाली बस का इंतजार करते वक्त बाइक सवार दो लोग उसके पास आए।

उन्होंने उसे शहर तक छोड़ने का प्रस्ताव दिया। मगर उसने साफ मना कर दिया। कुछ मिनट बाद ये युवक दुबारा आए और उसे तमंचा सटाकर बाइक पर बैठाकर ले गए।

युवती के मुताबिक, अपहरण करने वाले युवकों ने उसे थरवई इलाके के एक स्कूल में ले जाकर मार डालने की धमकी देकर रात भर बलात्कार किया।

विरोध पर उसे गोली मारने की धमकी देते। भोर में उसे करीब पांच बजे उसे छोड़ा तो उसने मोबाइल से 100 नंबर पर फोन किया।

स्कूल में रात भर किया बलात्कार

Gang rape in Allahabad

युवती के मुताबिक, उसके साथ दुराचार करने वाले दोनों युवक एक-दूसरे को गुड्डू और लाला नाम से पुकार रहे थे। थानाध्यक्ष सरायइनायत रामाशीष उपाध्याय ने गुड्डू और लाला नाम के कई युवकों को थाने लाकर युवती के सामने पेश किया।

झलवा से भी दो लोगों को पकड़ा मगर कोई नतीजा नहीं निकला।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रामाशीष उपाध्याय ने बताया कि युवती की शिकायत पर दो अज्ञात लोगों पर मुकदमा लिखा गया है।

पीड़ित को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया। अब गुड्डू और लाला नाम के संदिग्ध लोगों की तलाश की जा रही है। युवती के सामने ऐसे कई लोगों को लाया गया लेकिन उसने पहचाना नहीं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed