'घर से गायब थी बहन, गैंगरेप के बाद हत्या'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के अलीगंज में आठ दिन से लापता युवती का शव मंगलवार सुबह गांव राई के समीप पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवती की शिनाख्त करते हुए परिवारीजनों, पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं मृतका के भाई ने चार आरोपियों के विरुद्ध अपहरण कर दुष्कर्म करने और बाद में हत्या कर शव फेंकने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना अलीगंज के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि गत नौ फरवरी को उसकी 18 वर्षीय बहन घर पर अकेली थी। देर शाम जब वह घर पहुंचे तो घर पर बहन को न पाकर गांव में तलाश किया। बाद में रिश्तेदारों, दोस्तों के घर पर फोन कर जानकारी की, मगर बहन का कहीं पता नहीं चला।
खेत में पड़ी थी लड़की की लाश
सुराग न लगने पर परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ जा रहे थे, तभी उन्होंने युवती का शव पड़ा देखा। शिनाख्त कर परिजनों, पुलिस को सूचना दी। भाई ने मृतका की पहचान कर ली।
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया तथा परिवारीजनों से पूछताछ की। मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया है कि आरोपी नीटू उर्फ ब्रह्मानंद, आलोक निवासी बकसुरी थाना शमसाबाद जिला फर्रुखाबाद तथा सुनील, अमन निवासी राई घर से बहन का अपहरण कर ले गए।
बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव को गांव राई के समीप फेंककर भाग गए। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर चारों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नामजद आरोपी नीटू उर्फ ब्रह्मानंद को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया है जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह से साफ हो पाएगी।