फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   Crime Archives ›   Gang of girls beaten a student in restaurant

लड़कियों का ऐसा रूप शायद ही देखा हो आपने? देखें वीडियो

Fri, 13 Mar 2015 12:28 PM IST
Updated Fri, 13 Mar 2015 12:28 PM IST
विज्ञापन
Gang of girls beaten a student in restaurant
एक रेस्टोरेंट में लड़कियों के गुट ने एक अन्य लड़की को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। इस घटना का वीडियो फेसबुक पर वायरल हुआ तो पुलिस और प्रशासन में भी हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


घटना न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन शहर में सोमवार दोपहर की है। तीन मिनट के वीडियो में दिखाया गया है कि किस तरह एक अकेली लड़की पर दूसरी लड़कियां बरस पड़ीं और उसे तब तक पीटा, जब तक कि वह गिर नहीं पड़ी। उन्होंने पीट-पीटकर उसके बाल भी नोचे और सिर पर भी कई वार किए।

विज्ञापन


यह घटना एक हाईस्कूल के पास स्थित मैक्डोनाल्ड्स रेस्टोरेंट में हुई। अपने बचाव में लड़की ने हमला करने वाली लड़कियों में से एक के कपड़े खींच लिए, जिससे उसके अंतर्वस्त्र बाहर आ गए, लेकिन फिर भी उन्होंने उसे पीटना नहीं बंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

Gang of girls beaten a student in restaurant

डेली मेल के अनुसार, तीन मिनट के इस वीडियो को करीब 19000 बार शेयर किया जा चुका है और 740000 से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। मार से बचने के लिए लड़की किसी तरह घिसटते हुए एक टेबल के नीचे छुपने की कोशिश करती है, लेकिन दूसरी लड़कियां उस पर फिर लात-जूते बरसाने लगती हैं।

इस पूरे घटना क्रम के दौरान वहां मौजूद लोग सिर्फ तमाशा देखते रहे। गैंग ने उसे बार-बार पीटा और उसे भद्दी गालियां दीं। काफी देर बाद वहां मौजूद कुछ छात्रों ने लड़की को उठाया और बेंच पर बैठाया, लेकिन वह गिर पड़ी।

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट ने वीडियो देखा लेकिन फिलहाल किसी ओर से शिकायत न मिलने पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। ब्रूकलिन के एक समाजसेवी ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि पीड़िता सामने आएगी, जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना की असली वजह पता नहीं चल सकी है।


विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed